फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   'Modi's security deposits will be in Varanasi' says kejrival

आप नेता पर बनारस में हमला, गुल पनाग ने किया इंकार

Sat, 10 May 2014 12:26 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 10 May 2014 12:26 AM IST
विज्ञापन
'Modi's security deposits will be in Varanasi' says kejrival
आम आदमी पार्टी के प्रचार के सिलसिले में वाराणसी आए टीवी शो ‘रोडीज’ के होस्ट रघु राम पर शुक्रवार को काशी हिंदू विश्वविद्यालय परिसर में तीन युवकों ने हमला कर दिया। उन्हें हल्की चोटें आईं।
विज्ञापन


रघु ने इस घटना के बारे में ट्विटर पर लिखा, ‘बीएचयू परिसर के अंदर मेरे ऊपर अभी-अभी हमला हुआ है। हमला करने वाले लोग कैंपस के बाहर के थे। बीएचयू के छात्रों ने उन्हें पकड़ लिया लेकिन बिना कोई हंगामा किए छोड़ दिया, इसके लिए मैं उनका शुक्रगुजार हूं।’
विज्ञापन

बाहरी थे हमलावर

'Modi's security deposits will be in Varanasi' says kejrival

उन्होंने लिखा है कि वे परिसर में प्रचार नहीं कर रहे थे। अपने ऊपर हुए इस हमले पर रघु ने कहा, ‘अब क्या बनारस का ये हाल हो गया है कि लोगों को अतिथियों की सिर्फ उपस्थिति से आपत्ति है। मुझे विश्वास नहीं होता है।’

इस बीच ऐसी अफवाह थी कि आप कार्यकर्ता और अभिनेत्री गुल पनाग पर भी हमला हुआ है। इस बारे गुलपनाग ने ट्वीट कर बताया कि उन पर कोई हमला नहीं हुआ।

केजरीवाल का मोदी पर निशाना

'Modi's security deposits will be in Varanasi' says kejrival

वाराणसी में नरेंद्र मोदी के रोड शो के एक दिन बाद आज उनके विरोधी अरविंद केजरीवाल ने मोर्चा संभाला। उन्होंने आज वाराणसी में रोड शो के दौरान मोदी पर निशाना साधा।

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि नरेंद्र मोदी बनारस में अपनी जमानत तक नहीं बचा पाएंगे।

बनारस देहात में आम आदमी पार्टी के रोड शो की शुरूआत करने से पहले केजरीवाल ने ये बात कही। केजरीवाल ने कहा, "उन्हें अपार जनसमर्थन मिल रहा है और वो रिकार्ड अंतर से जीत हासिल करेंगे।"

विज्ञापन

'मोदी जरूर हारेंगे'

'Modi's security deposits will be in Varanasi' says kejrival

अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया, "भाजपा भले ही धर्म और जाति के नाम पर चुनावों को सांप्रदायिक बनाने की कोशिश कर रही हो, भले ही मीडिया को घूस दे रही हो, लेकिन इतना तय है कि बनारस से मोदी जरूर हारेंगे।"

इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के हेलिकाप्टर से वाराणसी आने पर भी चुटकी ली।

केजरीवाल ने कहा, "वाराणसी में लोग कह रहे हैं कि कोई भी व्यक्ति, जो हेलिकॉप्टर से केवल दो घंटे के लिए आता हो, वह उनकी सेवा कैसे कर सकता है।"

बीएचयू से शुरू किया रोड-शो

'Modi's security deposits will be in Varanasi' says kejrival

केजरीवाल ने आज बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के गेट से रोड-शो शुरू किया, ये वही जगह है जहां से गुरुवार को मोदी ने अपना रोड शो शुरू किया था।

इस दौरान बीजेपी पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने उनके धरने को पूरी तरह से नाटक करार दिया। केजरीवाल ने कहा, "जब जिलाधिकारी ने बीजेपी की अधिकतर मांगों पर सहमति जता दी थी तो उनके नेता आखिर जिद पर क्यों अड़े रहे।"

इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने मोदी के गंगा आरती के मुद्दे पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मोदी की मंशा गंगा आरती की नहीं बल्कि इस मुद्दे पर सियासत करने की थी।

केजरीवाल ने बताया कि उन्होंने खुद गंगा आरती की और उन्हें किसी की परमिशन की जरूरत नहीं पड़ी।

काशी में गरमाई सियासत

'Modi's security deposits will be in Varanasi' says kejrival

वाराणसी में इस समय सियासत काफी तेज है। लगातार चुनाव प्रचार का दौर जारी है। बीजेपी हो या आम आदमी पार्टी या फिर कांग्रेस सभी आखिरी चरण की सबसे हॉट सीट पर प्रचार का मौका चूकना नहीं चाहते।

इसीलिए गुरुवार को बीजेपी ने मोदी के नेतृत्व मोर्चा संभाला। मोदी वाराणसी में रैली करना चाहते थे लेकिन उन्हें शहर में रैली की इजाजत स्थानीय प्रशासन से नहीं मिलने के बाद मोदी ने रोड शो किया। जिसमें भारी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता शामिल हुए।

मोदी के रोड शो के एक दिन बाद आज अरविंद केजरीवाल ने रोड शो किया। जिसमें आम आदमी पार्टी के कई दिग्गज नेता शामिल हुए। इस दौरान केजरीवाल ने मोदी पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ा।

इसी कड़ी में शनिवार को कांग्रेस भी वाराणसी में अपना शक्ति प्रदर्शन करेगी। इसके लिए खुद राहुल गांधी यहां पहुंचेंगे। वो यहां रोड शो करते हुए पार्टी के उम्मीदवार अजय राय के समर्थन में वोट मांगेंगे।

इस तरह से वाराणसी में सियासत तेज है। सभी सियासी दल इसे भुनाने में जुटे हुए हैं और एक-दूसरे पर हमले का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed