फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi's 'sabka saath sabka vikas' is great vision: kerry

मोदी की तारीफ में US ने पढ़े कसीदे

Wed, 30 Jul 2014 05:04 PM IST
Updated Wed, 30 Jul 2014 05:04 PM IST
विज्ञापन
modi's 'sabka saath sabka vikas' is great vision: kerry

नरेंद्र मोदी से लंबे वक्त तक परहेज रखने वाला अमेरिका भी अब उनकी तारीफों के पुल बांध रहा है। अमेरिका ने न केवल मोदी सरकार के साथ ऐतिहासिक भागीदारी की इच्छा जाहिर की है, बल्कि उनके नजरिए की भी सराहना की है।

विज्ञापन


अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारे ‘सबका साथ, सबका विकास’ की प्रशंसा करते हुए इसे व्यापक दृष्टिकोण बताया है। रणनीतिक वार्ता के लिए बुधवार को भारत आ रहे केरी ने कहा कि हम इस नजरिए का समर्थन करना चाहते हैं, ताकि दोनों देश 21वीं सदी में एक दूसरे के बेहद जरूरी सहयोगी बन सकें।
विज्ञापन


केरी ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि दिल्ली में नई सरकार के साथ नए सिरे से बात कर रिश्तों में नई गर्माहट लाई जाए। नए अवसर, नई संभावनाएं तलाशी जाएं। भारत के साथ हमारी भागीदारी बदलाव के दौर से गुजर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दोनों देश रणनीतिक और ऐतिहासिक अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। दोनों देशों के लिए यह समय अपनी रणनीतिक भागीदारी को ऐतिहासिक भागीदारी में बदलने का है। हमारी नियति एक हो सकती है।

'समृद्ध भविष्य बना सकते हैं भारत-अमेरिका'

modi's 'sabka saath sabka vikas' is great vision: kerry

केरी ने कहा कि अमेरिका और भारत मिलकर दुनिया के लिए एक समृद्ध भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने यकीन दिलाया कि अमेरिका मोदी सरकार को जरूरी सहयोगी के तौर पर ही देखता है।

केरी शीर्ष अमेरिकी थिंक टैंक सेंटर फॉर अमेरिकन प्रोग्रेस की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत की नई सरकार को बदलाव और सुधारों के लिए ऐतिहासिक जनादेश मिला है।

31 जुलाई को होने वाली पांचवीं भारत-अमेरिका रणनीतिक वार्ता के लिए भारत आ रहे केरी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ बैठक करेंगे। उन्होंने कहा कि अमेरिका भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने के साथ ही दक्षिण एशिया की मौजूदा चुनौतियों से निपटने में उसकी मदद करना चाहता है।

जलवायु परिवर्तन, हरित ऊर्जा से लेकर आतंकवाद जैसे मुद्दों पर भारत और अमेरिका के सहयोग की भी उन्होंने चर्चा की। भारत में नई सरकार बनने के बाद से अमेरिका के कैबिनेट स्तर के किसी नेता की यह पहली भारत यात्रा है। केरी के साथ एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी भारत आ रहा है।

नवाज को बुलाने पर भी मोदी की प्रशंसा

modi's 'sabka saath sabka vikas' is great vision: kerry

केरी ने दक्षिण एशिया में शांति स्थापित करने और पड़ोसी मुल्कों के साथ संबंध सुधारने के प्रयासों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की। उन्होंने कहा कि मोदी ने अपने शपथ ग्रहण समारोह में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को आमंत्रित कर दोस्ती की दिशा में पहल की।

अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी की बुधवार से शुरू हो रही भारत यात्रा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले अमेरिकी दौरे की जमीन भी तैयार होगी। देश ही नहीं, पूरी दुनिया मोदी की अमेरिका यात्रा का बेसब्री से इंतजार कर रही है।

मोदी सितंबर में अमेरिका यात्रा पर जाएंगे और व्हाइट हाउस में अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा से मुलाकात करेंगे।

कोइराला प्रोटोकॉल तोड़ करेंगे मोदी का स्वागत

modi's 'sabka saath sabka vikas' is great vision: kerry

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को नेपाल जाएंगे। काठमांडू में उनके स्वागत की जोरदार तैयारियां की गई हैं। नेपाल के प्रधानमंत्री सुशील कोइराला प्रोटोकॉल को तोड़ते हुए खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

मोदी के सम्मान गार्ड ऑफ ऑनर भी पेश किया जाएगा। पिछले 17 साल में नेपाल जाने वाले मोदी पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। उनके साथ जा रहे 100 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में कई मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और उद्योगपति भी होंगे।

मोदी वहां कोइराला के अलावा नेपाल के राष्ट्रपति रामबरन यादव से भी मुलाकात करेंगे। मोदी पशुपतिनाथ मंदिर जाकर दर्शन भी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed