फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi's pix in

हिटलर और लादेन संग छापी मोदी की फोटो

Wed, 11 Jun 2014 01:51 PM IST
Updated Wed, 11 Jun 2014 01:51 PM IST
विज्ञापन
modi's pix in

केरल के एक पॉलीटेक्निक कॉलेज की पत्रिका में नकारात्मक लोगों की सूची में एडोल्फ हिटलर और ओसामा बिन लादेन के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर छापने पर विवाद हो गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में कुझूर स्थित गवर्नमेंट पॉलीटेक्निक के प्रिंसिपल एमएन कृष्णन कुट्टी, पत्रिका से जुड़े चार छात्रों, स्टाफ एडिटर गोपी और प्रिंटिंग प्रेस के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


साल 2013-14 की कैंपस पत्रिका को चार जून को जारी किया गया था। इसके एक पेज का शीर्षक ‘निगेटिव फेसेस’ दिया गया है, जिसमें मोदी की भी तस्वीर है।

संस्थान के छात्र संघ पर वाम दलों का कब्जा

modi's pix in

पत्रिका में चंदन तस्कर वीरप्पन, एलटीटीई प्रमुख वी प्रभाकरण, एडोल्फ हिटलर, बिन लादेन और जॉर्ज बुश की भी तस्वीरें छपी है। पुलिस ने बताया कि एक सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।

कैंपस एडिटरों की एक टीम ने इस पत्रिका को निकाला है। इस संस्थान के छात्र संघ पर वाम दलों का कब्जा है। हालांकि पॉलीटेक्निक प्रशासन ने संकेत दिया है कि इस पत्रिका को वापस ले लिया जाएगा।

स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने विवादित पत्रिका की प्रतियां जलाने के साथ विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed