फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi's nepal visit and water issue

मोदी का नेपाल दौरा और पानी का सवाल

Sun, 03 Aug 2014 09:21 PM IST
नवीन सिंह खड़का/पर्यावरण संवाददाता, बीबीसी
नवीन सिंह खड़का/पर्यावरण संवाददाता, बीबीसी Updated Sun, 03 Aug 2014 09:21 PM IST
विज्ञापन
modi's nepal visit and water issue

भारत में नई सरकार के गठन के बाद नरेंद्र मोदी सरकार ने ऐसे संकेत दिए थे कि विदेश नीति में पड़ोसी देशों को तरजीह दी जाएगी। रविवार को शुरू हो रहे मोदी के नेपाल दौरे से दोनों पक्षों में उम्मीद का माहौल है।

विज्ञापन


भूटान के बाद मोदी नेपाल की द्विपक्षीय यात्रा पर हैं। लंबित पनबिजली परियोजनाओं और जल स्रोतों के सवाल ने दोनों देशों के रिश्तों को दशकों से उलझाए रखा है।
विज्ञापन


मगर किसी समझौते पर पहुंचने तक यह सवाल बना रहेगा कि दोनों देश जल विवाद सुलझाने के लिए किस हद तक लचीला रुख अपनाएंगे?

पढ़ें नेपाल के साथ पानी का समझौता

modi's nepal visit and water issue

बीते 17 सालों में नेपाल के द्विपक्षीय दौरे पर जाने वाले नरेंद्र मोदी पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे। हालांकि दोनों देशों की सीमाएं खुली हुई हैं और वे एक दूसरे के सबसे क़रीबी पड़ोसी होने का भी दावा करते हैं।

दोनों के बीच सबसे ज्यादा विवाद पानी के साझा स्रोतों का विकास और बंटवारा रहा है। जानकारों का कहना है कि मोदी के क्लिक करें नेपाल दौरे में बातचीत के एजेंडे में जल विवाद सबसे ऊपर रखा जाएगा।

उन्हें लगता है कि रविवार से शुरू होने वाली दो दिन की यात्रा में ऐसे किसी बड़े समझौते पर बात बन जाए जिससे दोनों देश सहमत हों तो इससे दशकों पुराने जल विवाद का समाधान निकल सकता है।

और यह हो पाया तो बहुत बड़ी बात होगी। अतीत के समझौतों से जुड़े विवादों और दोनों देशों के बीच संदेह के माहौल के कारण नेपाल की नदियों पर प्रस्तावित कई बड़ी परियोजनाएं रुकी पड़ी हैं।

अविश्वास की ताज़ा घटना तब घटी जब भारत की ओर से पनबिजली विकास के लिए एक समझौते की पेशकश के बाद नेपाल की राजनीति में उबाल आ गया।

नेपाल के रिश्ते में नयापन

modi's nepal visit and water issue

यहां के राजनेता चाहे वे सत्ता पक्ष से हों या फिर विपक्षी खेमे के, दोनों का ही दावा है कि भारत की पेशकश नेपाल के जलस्रोतों पर नई दिल्ली का एकाधिकार सुरक्षित करने के इरादे से की गई है।

हालांकि भारत सरकार इन आरोपों से इनकार करती है। भारत की ओर से यह सफ़ाई दी गई है कि नेपाल चाहे तो इस प्रस्तावित समझौते में किसी तरह का बदलाव या सुधार कर सकता है।

भारत के जल संसाधन विभाग के पूर्व सचिव रामास्वामी अय्यर ने इंडियन एक्सप्रेस अखबार में लिखा है, "दोनों देशों के संबंधों को भारत के असंवेदनशील और ग़लत रवैये और नेपाल की अतिसंवेदनशीलता और ग़लतफ़हमी ने लगातार नुक़सान पहुँचाया है। इन्हीं चीज़ों के मद्देनज़र मैंने एक बार किसी नए समझौते को लेकर बातचीत की कोशिशों पर चेताया था।"

वैसे मोदी सरकार ने छोटे क्लिक करें पड़ोसी देशों के साथ नए रिश्तों का वादा किया है। मोदी की यात्रा से पहले विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पिछले हफ्ते काठमांडू जाकर इसकी नींव रख आई हैं।

इस एजेंडे में कम से कम आधे दर्जन पनबिजली परियोजनाओं के प्रस्ताव हैं। नेपाल के कुछ राजनेताओं को उम्मीद है कि भारत की बदली हुई विदेश नीति में द्विपक्षीय जलस्रोतों को भी जगह दी जाएगी।

विज्ञापन

अतीत की गलतियां

modi's nepal visit and water issue

जलस्रोतों के सवाल पर नेपाल की सरकार को सुझाव देने के लिए बनाए गए बहुदलीय टास्क फोर्स के सदस्य भीम रावल कहते हैं, "उन्होंने संकेत दिए हैं कि अतीत की ग़लतियां नहीं दुहराई जाएंगी। अब यह वास्तव में होता है या नहीं, यह देखना होगा।"

1997 में हुए महाकाली नदी समझौते से जुड़े विवाद पर रावल की राजनीतिक पार्टी में फूट पड़ गई थी। इस विवादास्पद समझौते के तहत पंचेश्वर परियोजना से बड़े पैमाने पर सिंचाई और 6400 मेगावाट बिजली के उत्पादन का दावा किया गया था जिसे दोनों देश मिलकर इस्तेमाल करते।

परियोजना आठ साल में पूरी होनी थी, लेकिन 17 साल बाद भी यह केवल काग़ज़ पर ही है।

विश्वास का माहौल

modi's nepal visit and water issue

रावल कहते हैं कि मोदी के दौरे से हमें पंचेश्वर परियोजना के आगे बढ़ने की उम्मीद है।

लेकिन भारत की मदद से बिजली बनाना, भारत को बिजली बेचने से पूरी तरह अलग मुद्दा है। आप जैसे ही दोनों चीजों को मिलाते हैं वैसे ही विवाद शुरू हो जाता है, क्योंकि एक माहौल बन जाता है कि नेपाल अपने ही जलस्रोतों पर अपना हक़ खो देगा।

अधिकारियों का कहना है कि भारत ने मोदी के दौरे से ठीक पहले विश्वास का माहौल बनाने के लिए एक नए ऊर्जा सौदे की पेशकश नेपाल को भेजी है।

एक ओर जहां भारत पानी के संकट से जूझ रहा है, वहीं नेपाल को घरेलू इस्तेमाल और आमदनी बढ़ाने के लिए ज़्यादा बिजली चाहिए। जानकारों का कहना है कि दोनों देशों की ज़रूरतों के बीच संतुलन बिठाना सबसे बड़ी चुनौती होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed