फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi's marriage was a 'social formality': brother

क्या है मोदी की शादी का सच, भाई ने किया खुलासा

Fri, 11 Apr 2014 09:02 AM IST
Updated Fri, 11 Apr 2014 09:02 AM IST
विज्ञापन
modi's marriage was a 'social formality': brother

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के अपनी वैवाहिक स्थिति का पहली बार खुलासा करने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है।

विज्ञापन


मोदी के शादी विवाद पर मची हलचल को अब उनके परिवार के लोग शांत करने की कोशिश कर रहे हैं।

मोदी के बड़े भाई सोमाभाई ने उनकी शादी को ज्यादा महत्व न देते हुए कहा है कि यह 40-50 साल पहले निभाई गई एक सामाजिक औपचारिकता भर थी।

क्या बोले मोदी के भाई?

modi's marriage was a 'social formality': brother

मीडिया को जारी एक बयान में नरेंद्र मोदी के बड़े भाई सोमाभाई ने कहा है कि उनके माता-पिता ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं थे और उनका परिवार गरीब था। उनके लिए नरेंद्र मोदी किसी भी अन्य बच्चे की तरह ही थे।

उन्होंने कहा कि इस माहौल में माता-पिता ने नरेंद्र मोदी की शादी काफी कम उम्र में जशोदाबेन से कर दी। लेकिन यह महज एक सामाजिक औपचारिकता ही साबित हुई।

सोमाभाई ने कहा है कि नरेंद्र मोदी ने घर छोड़ने के बाद परिवार में किसी से संपर्क नहीं रखा। देश सेवा ही उनका धर्म रहा, इसलिए उन्होंने घर और सांसारिक जिंदगी को अलविदा कह दिया। यहां तक कि जशोदाबेन भी अब अपने पिता के घर में रह रही हैं और शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रही हैं। 40-50 साल पहले हुई इस घटना को गरीबी और एक रुढ़िवादी परिवार की पृष्ठभूमि में देखा जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी के बचाव में उतरे कांग्रेस नेता वाघेला

modi's marriage was a 'social formality': brother

वैवाहिक जीवन के खुलासे पर विरोधियों के निशाने पर आए नरेंद्र मोदी के बचाव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शंकर सिंह वाघेला खुद उतर आए हैं।

गुजरात की साबरकांठा सीट से चुनाव लड़ रहे वाघेला ने कहा कि इस मुद्दे को सनसनीखेज नहीं बनाना चाहिए। वाघेला का बयान ऐसे समय में आया है, जब कांग्रेसी नेता इस मुद्दे पर मोदी को घेरने में जुटे हुए हैं।

पहले भाजपा में रह चुके वाघेला ने हालांकि यह स्वीकार किया कि मोदी को पहले ही अपने नामांकन पत्रों में अपनी वैवाहिक स्थिति को स्पष्ट कर देना चाहिए था।

विज्ञापन

'मुद्दे को सनसनीखेज नहीं बनाना चाहिए'

modi's marriage was a 'social formality': brother

उन्होंने कहा, ‘हालांकि मोदी और जशोदाबेन ने बमुश्किल ही शादीशुदा जीवन बिताया है, लेकिन उन्हें पहले ही इस संबंध में स्थिति स्पष्ट कर देनी चाहिए थी। सच तो यह है कि दोनों ने अब तक तलाक भी नहीं लिया है। वह खुद दावा कर चुकी हैं कि मोदी उनके पति हैं और मोदी ने भी यह स्वीकार किया है।’

गुजरात विधानसभा में विपक्ष के नेता वाघेला ने कहा कि लोगों को किसी के निजी जीवन में एक सीमा से ज्यादा दखल नहीं देना चाहिए। एक समय मोदी के राजनीतिक गुरु माने जाने वाले वाघेला ने कहा, ‘मेरा मानना है कि इस मुद्दे को सनसनीखेज नहीं बनाना चाहिए। हमें किसी की निजी जिंदगी में हद से ज्यादा नहीं घुसना चाहिए।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed