मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ की चीन में धूम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ अभियान की चीन में भारी धूम रही।
भारत में तेजी से बदलती निवेश उदारीकरण प्रक्रिया के प्रचार के लिए भारतीय मिशन द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम में निवेशकों ने भारी रुचि दिखाई।
भारतीय राजदूत अशोक कांत और वाणिज्य काउंसिलर नामान्या खंपा की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान करीब 250 से ज्यादा निवेशकों, अधिकारियों के साथ पत्रकारों ने नई दिल्ली से प्रसारित प्रधानमंत्री मोदी का भाषण देखा।
इस दौरान कारोबार पर विशेष कार्यक्रम के अलावा और भारत में निवेश को लेकर विचार-विमर्श हुआ।
चीन ने किया है निवेश का ऐलान
हाल में संपन्न अपनी यात्रा के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भारत में 20 अरब डॉलर का निवेश करने की घोषणा की थी।
रेलवे के उन्नयन के अलावा चीन भारत में दो औद्योगिक पार्क भी लगाएगा।
इस मौके पर गुजरात में निवेश करने वाली चीनी फर्म टीबीईए के एक्सटर्नल कम्यूनिकेशन मैनेजर गाओ या ने कहा, "यह कार्यक्रम काफी रचनात्मक है। खासकर मोदी के भाषण से हमें भारतीय बाजार के खुले होने के साफ संकेत मिले।"
उन्होंने कहा कि चीनी निवेशक आगामी दस वर्षों में भारत में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और भारत में पहले के मुकाबले ज्यादा चीनी निवेश होगा।