काशी में काम कर रही मोदी की खुफिया टीम, भाजपा को भनक भी नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वांचल की सियासत नरेंद्र मोदी की उपस्थिति मात्र से गर्मा गई है।
एक तरफ स्थानीय भाजपा क्षत्रप मोदी लहर के सहारे चुनावी वैतरणी पार करने की तैयारी में जुटे हैं, वहीं चुनाव प्रबंधन में माहिर माने जाने वाले नरेंद्र मोदी काशी में पार्टी की तैयारियों की हकीकत जानने में जुट गए हैं।
इसकी भनक पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों को भी नहीं है। जो जान भी रहे हैं, वे इससे इनकार कर रहे हैं। इन दिनों गुजरात से सूर्या फाउंडेशन के करीब 250 सदस्य जिलेभर में भ्रमण कर गुपचुप तरीके से पार्टी की तैयारियों की रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं।
मोदी को दी जा रही पल-पल की जानकारी
बूथ लेबल तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता और कमेटियों के गठन से लेकर यह टीम मतदाताओं के रुख का भी अंदाजा लगा रही है।
कुछ स्थानों पर फाउंडेशन के सदस्यों ने छोटी-बड़ी कमियां भी पाईं और उन्हें दुरुस्त करने के लिए आला कमान को रिपोर्ट दी। हालांकि स्थानीय संगठन मोदी के नाम पर अति सक्रिय है और कोई चूक नहीं रहने देना चाहता।
बावजूद इसके मोदी अपने स्तर पर तैयारियों की सच्चाई से वाकिफ होना चाहते हैं और उन्हें काशी के माहौल की पल-पल की जानकारी विभिन्न माध्यमों से हो भी रही है।
बीजेपी का एनजीओ है सूर्या फाउंडेशन
सूत्रों के मुताबिक इसके अलावा नॉर्थ-ईस्ट संपर्क प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक सुनील देवधर भी इन दिनों बनारस में ही हैं। उन्हें दिल्ली से भेजा गया है।
उनके साथ गुजरात के दो ऐसे लोग भी हैं जो टीम मोदी के करीबी माने जाते हैं। ये भी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ कुछ प्रमुख लोगों से मिल रहे हैं और सारी जानकारियों से आला कमान को अवगत करा रहे हैं।
क्या है सूर्या फाउंडेशनः जब नितिन गडकरी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे, उसी समय पार्टी ने इस एनजीओ को तैयार किया। मकसद था, जो सूचनाएं पार्टी पदाधिकारी या कार्यकर्ता नेतृत्व तक नहीं पहुंचाते, उन्हें इस फाउंडेशन के सदस्य पहुंचाएं।