फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi's government give first gift to uttar pradesh

मोदी सरकार का यूपी को पहला तोहफा

Sat, 31 May 2014 10:56 AM IST
Updated Sat, 31 May 2014 10:56 AM IST
विज्ञापन
modi's government give first gift to uttar pradesh

वाराणसी सीट अपने पास रखते हुए उत्तर प्रदेश को अपनी नई राजनीतिक कर्मभूमि बनाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी को पहला बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं।

विज्ञापन


मोदी सरकार जून में लखनऊ से नई दिल्ली के बीच डबल डेकर एसी ट्रेन चलाने जा रही है। केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद उत्तर प्रदेश को यह पहला तोहफा होगा।
विज्ञापन


रेल मंत्री सदानंद गौड़ा ने प्रधानमंत्री से मुलाकात में ट्रेन संचालन की तैयारियां पूरी होने के संकेत दे दिए हैं। गौड़ा ने रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के साथ बृहस्पतिवार को पीएम से मुलाकात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रस्तावित डबल डेकर ट्रेन लखनऊ के चारबाग स्टेशन से नई दिल्ली के बीच चलेगी। यह ट्रेन बरेली और मुरादाबाद के रास्ते चलेगी। इसके लिए रेलवे काफी दिनों से तैयारी कर रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से सेफ्टी कमिश्नर (सीआरएस) को ट्रैक व सुरक्षा संबधी जांच के लिए काफी पहले लिखा जा चुका है।

पीएमओ ले रहा है सीधे जानकारी

modi's government give first gift to uttar pradesh

सीआरएस ने कुछ जानकारी एनईआर से मांगी थी। जवाब मिलने के बाद सीआरएस से रिपोर्ट मिलते ही ट्रेन चलाने की तिथि घोषित कर दी जाएगी।

चूंकि अब इस मामले में पीएमओ और रेलमंत्री सीधे रुचि ले रहे हैं इसलिए एक पखवाड़े में ही सारी कार्रवाई पूरी हो जाने की उम्मीद है। लखनऊ से नई दिल्ली के बीच प्रस्तावित डबल डेकर ट्रेन में कुल 11 कोच होंगे।

प्रत्येक कोच में 110 सीटें होंगी। रेल कोच फैक्ट्री से एनईआर रेलवे को डबल डेकर ट्रेन के लिए कोच मिल चुके हैं। इनमें से कुछ कोच लखनऊ के गोमतीनगर यार्ड में पहुंच चुके हैं।

लखनऊ के लोगों को होगा फायदा

modi's government give first gift to uttar pradesh

रेलवे बोर्ड के अधिकारी इस ट्रेन के संचालन के बारे में आधिकारिक रूप से कुछ भी जानकारी देने को तैयार नहीं हैं। देश में सबसे पहले दिल्ली व जयपुर के बीच डबल डेकर ट्रेन सेवा शुरू होने के बाद इसी महीने कर्नाटक में डबल डेकर ट्रेन शुरू हुई है। लखनऊ के साथ ही मुंबई से गोवा के बीच भी डबल डेकर ट्रेन चलाने की तैयारियां चल रही हैं। यह ट्रेन पूरी तरह चेयरकार होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed