फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi's followers on social media

प्रधानमंत्री मोदी ने फेसबुक ट्विटर पर बनाया नया रिकॉर्ड

Thu, 20 Nov 2014 12:37 PM IST
Updated Thu, 20 Nov 2014 12:37 PM IST
विज्ञापन
modi's followers on social media

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों के दिलों पर ही नहीं बल्कि सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक और ट्विटर पर छाते जा रहे हैं।

विज्ञापन


फेसबुक पर 70 लाख नए फॉलोअर्स जोड़ने के साथ ही वह इस सोशल साइट दुनिया के दूसरे सबसे लोकप्रिय नेता बन गए हैं। साथ ही ट्विटर पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 80 लाख पार कर चुकी है।
 
सोशल मीडिया पर खासे सक्रिय मोदी ने मात्र पांच महीनों के दौरान ही फेसबुक पर 70 लाख नए प्रशंसकों को जोड़ा है।

इस तरह से उनके प्रशंसकों की कुल संख्या 2.5 करोड़ को पार कर चुकी है। प्रधानमंत्री फेसबुक पर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से ही केवल पीछे हैं।

फेसबुक पर ओबामा के प्रशंसकों की संख्या 4.36 करोड़ है। इसी तरह से ट्विटर पर 80 लाख से अधिक फॉलोअर्स के साथ पीएम मोदी ओबामा और पोप फ्रांसिस से ही केवल पीछे हैं।ट्विटर पर ओबामा के 4.3 करोड़ से अधिक जबकि पोप के 1.4 करोड़ फॉलोअर्स हैं।

विज्ञापन

दुगने हुए फॉलोअर

modi's followers on social media

जुलाई में फेसबुक पर मोदी के 1.8 करोड़ से अधिक जबकि ट्विटर पर 50 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे।

ट्विटर ने एक बयान में कहा कि इस साल मई में चुनाव जीतने के बाद से प्रधानमंत्री के ट्विटर अकाउंट (@narendramodi) पर फॉलोअर्स की संख्या दोगुनी हो गई है। चुनाव की जीत पर उनके किए ट्वीट 70586 बार रिट्वीट किया गया जोकि अब तक सबसे ज्यादा रिट्वीट किया गया ट्वीट है।

फेसबुक पर आईएनएस विक्रमादित्य को लेकर डाली पोस्ट को 8.22 लोगों ने लाइक किया जबकि स्वतंत्रता दिवस पर उनके पोस्ट को 7.72 लाख लोगों ने पसंद किया।

इसके अलावा जी-20 नेताओं के साथ मुलाकात पर डाली गई पोस्ट को 4.47 लाख और मार्क जुकरबर्ग से मुलाकात को 6.19 लाख लोगों ने पसंद किया। ट्विटर ने कहा कि मोदी दुनिया भर में पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जोकि अपने दौरे के दौरान ट्विटर मिरर साथ लेकर चलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed