अखिलेश की पुलिस के खिलाफ 'मोदी' का धरना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ऑफिस पर सोमवार दोपहर कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हमशक्ल को देख लोग अचंभित हो उठे। मोदी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिनंदन पाठक ने सेना के जिलाध्यक्ष के घर हुई लाखों रुपये की डकैती के खुलासे की मांग की। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर चिंता जताई।
सोमवार दोपहर पुलिस ऑफिस पर मोदी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिनंदन पाठक ने कार्यकर्ताओं के साथ धरना दिया। प्रधानमंत्री के हमशक्ल होने के कारण उन्हें देखने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे थे।
उनके इर्द-गिर्द बड़ी संख्या में महिला-पुरुष कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। 'मोदी' द्वारा पुलिस ऑफिस पर धरना देने की सूचना पर लोग मौके पर पहुंचने शुरू हो गए।
दरअसल, रामपुर तिराहा निवासी मोदी सेना के जिलाध्यक्ष विनोद पुंडीर के घर 30 सितंबर की रात डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया था। परिजनों को बंधक बनाकर बदमाश करीब 20 लाख की संपत्ति लूट ले गए थे।
मोदी सेना के जिलाध्यक्ष के घर डकैती का मामला
वारदात के डेढ़ माह बाद भी पुलिस घटना का खुलासा नहीं कर सकी है। इसके विरोध में ही मोदी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिनंदन पाठक ने कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस ऑफिस पर धरना दिया। विनोद सिंह पुंडीर ने छपार एसओ पर निष्क्रियता बरतने का आरोप लगाया।
बाद में एसपी सिटी श्रवण कुमार ने धरनास्थल पर पहुंचकर अभिनंदन पाठक को वारदात के जल्द खुलासे का आश्वासन दिया, जिस पर उन्होंने 15 दिन का समय देते हुए तब तक खुलासा नहीं होने पर अनिश्चितकालीन धरना देने की घोषणा की। पाठक इससे पहले भी कई बार जिले में आकर कार्यकर्ताओं से मिल चुके हैं।
‘मोदी के सत्ता में आने पर आएंगे यूपी के अच्छे दिन’
पुलिस ऑफिस पर धरना देने के दौरान मोदी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिनंदन पाठक ने कहा कि यूपी के भी अच्छे दिन आएंगे। लेकिन वे तब आएंगे जब प्रदेश की सत्ता में भी नरेंद्र मोदी सत्ता में आएंगे। पाठक की इस बात पर लोगों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया।