फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Modi's claim wrong, manmohan visited Canada in 2010 says congress

नरेंद्र मोदी ने की एक और गलती, कांग्रेस ने साधा निशाना

Sat, 18 Apr 2015 06:05 PM IST
Updated Sat, 18 Apr 2015 06:05 PM IST
विज्ञापन
Modi's claim wrong, manmohan visited Canada in 2010 says congress

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयानों पर अक्सर सवाल उठ जाते हैं। कनाडा में दिया उनका एक बयान फिर सवालों के घेरे में हैं। दरअसल प्रधानमंत्री ने अपने तीन दिनों की कनाडा यात्रा के दौरान कहा था किसी भारतीय प्रधानमंत्री को कनाडा आने में 42 साल लग गए।

विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि 1973 के बाद भारत के किसी प्रधानमंत्री ने कनाडा की यात्रा की है। हालांकि कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के दावे का खंडन किया और उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के 2010 के दौरे की याद दिलाई।
विज्ञापन


नरेंद्र मोदी के दावे पर सख्त आपत्ति जताते हुए कांग्रेस ने कहा कि 2010 में मनमोहन सिंह ने बतौर प्रधानमंत्री कनाडा की तीन दिवसीय सरकारी यात्रा की थी। पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने कहा कि मनमोहन सिंह कनाडा के प्रधानमंत्री स्टिफेन हार्पर के निमंत्रण पर ही जून, 2010 में वहां गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने दिखाए मनमोहन सिंह की यात्रा के दस्तावेज

Modi's claim wrong, manmohan visited Canada in 2010 says congress

आनंद शर्मा ने कहा कि स्टिफेन हार्पर के निमंत्रण पर मनमोहन सिंह कनाडा की यात्रा पर गए थे। वह एक राजकीय यात्रा थी और दोनों नेताओं ने सयुंक्त वक्तव्य भी जारी किया। शर्मा ने वक्तव्य की प्रति भी दिखाई।

वक्तव्य में कहा गया था कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री‌ स्टिफेन हार्पर के निमंत्रण पर कनाडा की यात्रा की। यात्रा के दौरान उन्होंने ने टोरंटो में हुए G-20 सम्‍मेलन में भाग लिया और प्रधानमंत्री हार्पर के साथ द्विप‌क्षीय मुद्दों पर भी चर्चा की।

हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान का बचाव करते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री की मौजूदा यात्रा 1973 के बाद द्विपक्षीय स्तर पर कनाडा की पहली यात्रा रही है। मनमोहन सिंह ने कनाडा की यात्रा की थी, लेकिन वह यात्रा मुख्य रुप से G-20 देशों के बैठक में शामिल होने के लिए की गई।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरूद्दीन ने कहा कि मनमोहन सिंह की यात्रा में द्विपक्षीय विषयों पर चर्चा हुई थी, हालांकि वह पूरी तरह से द्विपक्षीय यात्रा नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed