फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Modi's attacked paid one crore to AAP

मोदी के हमले से AAP के वारे-न्यारे, एक दिन में एक करोड़!

Thu, 27 Mar 2014 01:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 27 Mar 2014 01:44 PM IST
विज्ञापन
Modi's attacked paid one crore to AAP

नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपनी जम्मू रैली में पहली बार आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में तीन 'एके' हैं। जिसमें उन्होंने बताया कि एक एके 47 राइफल है, दूसरे रक्षा मंत्री एके एंटनी हैं और तीसरे एके-49 हैं। एके-49 यानी दिल्ली में 49 दिन की सरकार चलाने वाले अरविंद केजरीवाल।

विज्ञापन


हालांकि, नरेंद्र मोदी ने केजरीवाल पर चुनावी हमला बोला था, लेकिन इस बयान से केजरीवाल का नुकसान कितना हुआ, यह नहीं पता। लेकिन कुछ आर्थिक फायदा जरूर हो गया।
विज्ञापन


मोदी के बयान के तुरंत बाद 'आप' को मिलने वाली डोनेशन में इजाफा हो गया और 24 घंटों के भीतर पार्टी को एक करोड़ रुपए डोनेशन मिल गया। केजरीवाल के समर्थकों का कहना है कि, मोदी के बयान का ही असर है कि पार्टी को अचानक इतनी रकम मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिर्फ मोदी ही नहीं, केजरीवाल भी कारण

Modi's attacked paid one crore to AAP

आम आदमी पार्टी के समर्थक जरूर ये कह रहे हैं कि पार्टी को 24 घंटों में एक करोड़ मोदी के बयान के बाद मिला है, लेकिन डोनेशन बढ़ाने में केजरीवाल का भी हाथ है।

पार्टी को डोनेशन तब से ही मिलनी शुरू हो गई थी, जब अरविंद ने वाराणसी से चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। केजरीवाल ने लोगों से सहयोग की मांग करते हुए कहा, ''मैं मोदी के खिलाफ लड़ने को तैयार हूं, लेकिन मेरे पास पैसे नहीं हैं। आपको मुझे पैसे देने होंगे।''

केजरीवाल ने यहां पर मोदी की तरह इतिहास का सहारा लिया। उन्होंने कहा कि जिस तरह लोगों ने मदन मोहन मालवीय को बनारस हिंदूविश्वविद्यालय तैयार करने में मदद की थी, इसी तरह मुझे भी लोगों की मदद चाहिए।

'आप' के दानवीर कर्ण

Modi's attacked paid one crore to AAP

आम आदमी पार्टी को बुधवार को मिली एक करोड़ की डोनेशन में सबसे बड़ा दान हांगकांग के गणेश रमानी ने किया। गणेश ने चेक के जरिए पार्टी को 62 लाख रुपये दान में दिए। इसके अलावा, अन्‍य ऑनलाइन डोनेशन के तौर पर कई लोगों ने पार्टी के बैंक बैलेंस को मजबूत बनाया।

पार्टी को सोमवार को 795 दान देने वालों ने 18 लाख से ज्यादा दान किया, तो वहीं मंगलवार को पार्टी ने 48 लाख रुपये जमा किए, जो पार्टी अकाउंट में 1246 दानदाताओं ने जमा किए।

दिसंबर महीने में दिल्ली चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद से लेकर आजतक पार्टी को अब तक 104 देशों से 70,525 दानदाताओं ने 17 करोड़ रुपए से ज्यादा दान किया है।

यहां जांच के आदेश, वहां फंडिंग दोगुनी

Modi's attacked paid one crore to AAP

नवंबर 2013 में कांग्रेस सरकार ने आम आदमी पार्टी को मिलने वाली डोनेशन पर सवाल उठाए थे। सिर्फ सवाल नहीं, बल्कि गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने मामले में जांच करने की बात कही थी और भाजपा भी इस मुद्दे पर कांग्रेस के साथ हो गई थी।

कांग्रेस और बीजेपी का 'आप' के डोनेशन पर सवाल उठाना जैसे ही ‌मीडिया में आया, वैसे ही केजरीवाल की पार्टी को मिलने वाली डोनेशन छह गुना बढ़ गई।

केजरीवाल ने बाकायदा कांग्रेस और भाजपा का धन्यवाद ‌करते हुए कहा था कि हम दोनों पार्टियों के आभारी हैं कि उन्होंने हमें मिलने वाली डोनेशन पर सवाल उठाए क्योंकि इससे हमें छह गुना ज्यादा डोनेशन मिली है।

केजरीवाल जानते हैं फंडिंग बढ़ाने का फॉर्मूला?

Modi's attacked paid one crore to AAP

लगता तो ऐसा ही है कि केजरीवाल जानते हैं कि कब और कैसे, क्या किया जाए, जिससे पार्टी को मिलने वाला दान बढ़ जाए। ऐसा पहली बार नहीं हुआ, ये वो पहले भी कर चुके हैं।

केजरीवाल ने जब दिल्ली के मुख्यमंत्री के पद से जनलोकपाल मुद्दे पर इस्तीफा दिया था, तो उस समय भी पार्टी की फंडिंग कई गुना बढ़ गई थी।

जब अरविंद को गुजरात दौरे के बीच में पुलिस ने पकड़ लिया, तो इसका असर भी उनकी पार्टी के हक में ही हुआ। उसी दिन पार्टी को 24 लाख से भी ज्यादा दान मिला। यह पार्टी को मिलने वाली हर दिन के दान में चार गुना का इजाफा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed