फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Modi's artwork sells for Rs 1.30 cr at charity auction

1.30 करोड़ में बिकी PM मोदी की रंगी पेंटिंग

Sat, 17 Jan 2015 03:31 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 17 Jan 2015 03:31 PM IST
विज्ञापन
Modi's artwork sells for Rs 1.30 cr at charity auction

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहयोग से बनी आर्टिस्ट सतीश गुप्ता की पेंटिंग करीब एक करोड़ 30 लाख रुपए में नीलाम हुई है। यह पेंटिंग 16 जनवरी को पूर्व क्रिकेटर कपिल देव के एनजीओ 'खुशी' की ओर से 'इंडिया ऑन कैनवास' नाम के कार्यक्रम में नीलामी के लिए रखी गई थी।

विज्ञापन


बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, 1.30 करोड़ में बिकने वाली इस पेंटिंग को कलाकार सतीश गुप्ता ने बनाई थी जिसमें प्रधानमंत्री मोदी ने कुछ हिस्से में रंग भरा था। यानी पीएम मोदी ने इस पेंटिंग में एक सहयोगी पेंटर के रूप में काम किया था।
विज्ञापन


बताया जा रहा है पीएम मोदी के हाथों रंगी इस तस्वीर के नीलामी का कार्यक्रम ब्रितानी राजदूत के घर में आयोजित किया गया था जहां लोगों ने पेंटिंग की आशा से ज्यादा बोली लगाई और पेंटिंग 1.30 करोड़ में बिकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार पीएम मोदी ने पेंटिंग का 25 प्रतिशत काम किया है जबकि मुख्य पेंटर सतीश गुप्ता ने 75 प्रतिशत काम किया है।

'ओम नमः शिवाय' और 'नमो' पर है पेंटिंग

Modi's artwork sells for Rs 1.30 cr at charity auction

रिपोर्ट के अनुसार, सतीश गुप्ता पहले इस पेंटिंग को ओम नमः शिवाय के थीम पर भगवान शिव को श्रद्धांजलि देने वाली पेंटिंग बना रहे थे। चूंकि ओम नमः शिवाय भगवान शिव को समर्पित जाप है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी लोग नमो के नाम से बुला रहे थे ऐसे में इस पेंटिंग को पीएम मोदी से जोड़ने का विचार आया।

गुप्ता का कहना है कि पेंटिंग को उन्होंने तैयार ‌किया है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ कूंचियां मारी हैं।

इस पेंटिंग की नीलामी के बोली लगाने वालों कई उद्योगपति भी शामिल हुए जिनमें गौतम सिंघानिया, अतुल और आरती किर्लोस्कर, किरन मजूमदार शॉ, डॉ नरेश त्रेहान और बिंदु कपूर शामिल थे।

इस कार्यक्रम में करीब 1200 लोगों ने हिस्सा लिया जिसमें केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी भी शामिल हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed