फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi rival from aap has also a story on his wives!

नरेंद्र मोदी के प्रतिद्वंद्वी की पत्नी पर भी बवाल!

Thu, 10 Apr 2014 05:45 PM IST
Updated Thu, 10 Apr 2014 05:45 PM IST
विज्ञापन
modi rival from aap has also a story on his wives!

इस बार प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुंचने का ख्वाब देख रहे नरेंद्र मोदी की वैवाहिक स्थिति क्या है? इस सवाल का जवाब तलाशने को लेकर विरोधी कई बार उन पर तीखे हमले बोलते रहे हैं। लेकिन गुजरात के मुख्यमंत्री ने अब तक कुछ नहीं कहा।

विज्ञापन


बुधवार को मोदी ने वडोदरा से नामांकन दाखिल किया, तो सबसे ज्यादा दिलचस्पी इस बात को लेकर रही कि उनकी संपत्ति में कितना उछाल आया है और वैवाहिक स्थिति वाले खाने में उन्होंने क्या लिखा है।
विज्ञापन


लेकिन हैरानी की बात यह है कि मोदी के खिलाफ इसी सीट से चुनाव लड़ रहे आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार की वैवाहिक स्थिति को लेकर भी अजीबोगरीब हालात पैदा हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

AAP नेता की एक पत्नी या दो?

modi rival from aap has also a story on his wives!

वडोदरा से चुनावी मैदान में उतरे आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुनील दिगंबर कुलकर्णी को मुस्लिम बहुल फतहपुरा में 'तबस्सुम' के शौहर के रूप में जाना जाता है।

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक वो इससे इनकार करते हैं और कहते हैं कि उनकी पत्नी पुणे की रहने वाली धनश्री हैं। और तबस्सुम शेख खुद दो तरह की बात करती हैं। वो पहले कहती हैं कि उनकी शादी कुलकर्णी से हुई है, लेकिन बाद में इससे इनकार करती हैं।

नासिक के रहने वाले मेकेनिकल इंजीनियर कुलकर्णी एएसके इंफ्रा कॉन प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के मालिक हैं, जिसके प्रमुख क्लाइंट में गुजरात, राजस्‍थान और महाराष्ट्र सरकार शामिल है।

अन्ना हजारे आंदोलन से जुड़े रहे कुलकर्णी

modi rival from aap has also a story on his wives!

वो अपनी छह साल पुरानी कंपनी फतहपुरा से चलाते हैं, जहां उन्हें ऐसे परोपकारी के रूप में जाना जाता है, जो मुहर्रम के वक्‍त लाखों रुपए गरीबों को खाना बांटने में खर्च करता है।

जन लोकपाल बिल के लिए अन्ना हजारे के आंदोलन का हिस्सा रहे कुलकर्णी ने बाद में आम आदमी पार्टी से जुड़ने का फैसला किया। अब वो भाजपा के नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के मधुसूदन मिस्‍त्री के खिलाफ चुनावी मैदान में हैं।

कुलकर्णी का कहना है कि उनकी पत्नी धनश्री हैं और वो फिलहाल पुणे में रहती हैं। बाकी बातों पर वो कुछ खास नहीं कहते।

फेसबुक की तस्वीरों ने उठाए सवाल

modi rival from aap has also a story on his wives!

हालांकि, उनके फेसबुक पेज पर तबस्सुम के बेटे संजर की दो तस्वीरें दिखीं, जो 2011 में अपलोड की गईं। एक के नीचे लिखा है, 'मेरी बेटी ‌अस्मिता का भाई।' दूसरी तस्वीर में सिर्फ संजर लिखा है। धनश्री से हुई शादी से कुलकर्णी की बेटी अस्मिता है।

‌तबस्सुम तंडालिया के एक अपार्टमेंट में रहती है। पड़ोसियों का कहना है कि कुलकर्णी भी तबस्सुम, उनकी मां, बहन और दो बच्चों तहरीन-संजर के साथ रहते हैं। जब उम्मीदवारी का ऐलान किया गया, तो तबस्सुम ने कहा, "मैं अपने समुदाय और उनके समुदाय में सक्रिय रूप से प्रचार करूंगी।" वो कुलकर्णी से तब मिली थी, जब मुंबई में बैंक के लिए काम कर रही थी। बाद में दोनों ने शादी कर ली।

पारिवारिक ताल्लुक और मकान मालकिन?

modi rival from aap has also a story on his wives!

उसी रोज तबस्सुम ने बयान बदला। उन्होंने कहा कि वो कुलकर्णी के एक दोस्त गुलाम शेख की पत्नी है और कुलकर्णी से उनका रिश्ता सिर्फ इतना है कि वो उनके फतहपुरा ऑफिस की मालकिन हैं। उन्होंने कहा, "मेरे पति और कुलकर्णी मुंबई कारोबारी साझेदार हैं और इसलिए हम एक-दूसरे को जानते हैं।"

लेकिन कुलकर्णी के ऑफिस के पास नाई राजू ने कहा, "हम जानते हैं कि कुलकर्णी और तबस्सुम के दो बच्चे हैं। तबस्सुम उनकी दूसरी बीवी है। उनकी पहली बीवी कभी नहीं दिखी।" यह पूछने पर कि फतहपुरा उन्हें तबस्सुम का शौहर कहता है, कुलकर्णी ने कहा, "मैंने उनसे ऑफिस स्पेस किराए पर लिया है और हमारे बीच अच्छे पारिवारिक ताल्लुक हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed