पीएम मोदी ने छोड़ी वडोदरा की सीट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने गृह राज्य गुजरात के वडोदरा लोकसभा सीट से अपना इस्तीफा दे दिया है। वह वाराणसी से सांसद बने रहेंगे।
मोदी इस बार के लोकसभा चुनाव में वडोदरा और वाराणसी से दोनों जगहों से चुनाव मैदान में उतरे थे। दोनों ही संसदीय क्षेत्र से उन्होंने शानदार जीत भी हासिल की।
इसके बाद से ही ये संभावना जताई जा रही थी कि मोदी ने जिस तरह से चुनाव अभियान के दौरान वाराणसी को महत्व दिया। पूर्वांचल के पिछड़ेपन और गंगा को भावनात्मक मुद्दा बनाया, उससे तय था कि वह वडोदरा के बजाय वाराणसी की सीट अपने पास रखेंगे।
यूपी विधान सभा चुनावों पर नजर
वैसे भी चुनाव अभियान के दौरान ही बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने ये संकेत दे दिए थे कि मोदी वाराणसी की सीट नहीं छोड़ेंगे।
मोदी ने वडोदरा सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी मधुसूदन मिस्त्री को 5 लाख, 70 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था। वहीं वाराणसी सीट पर मोदी का मुकाबला आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस के अजय राय से था। यहां उन्होंने आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल को करीब 4 लाख वोटों से शिकस्त दी।
दूसरी ओर मोदी के वाराणसी सीट अपने पास रखने के पीछे पार्टी की एक सोची समझी रणनीति है। उत्तर प्रदेश में साल 2017 में विधान सभा चुनाव होने हैं। ऐसे में पार्टी मोदी के जरिए प्रदेश में अपना खोया हुआ रुतबा फिर से हासिल करने की कवायद करने की कोशिश में है।