फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi rally is like circus

मोदी की रैलियां हैं सर्कस की तरह: कांग्रेस

Sun, 20 Oct 2013 08:53 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 20 Oct 2013 08:53 AM IST
विज्ञापन
modi rally is like circus

कानपुर रैली में राहुल और सोनिया पर निशाना साधने वाले नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस ने पलटवार करते हुए मोदी की रैलियों की तुलना सर्कस से कर डाली।

विज्ञापन


कांग्रेस प्रवक्ता रेणुका चौधरी ने कहा कि किसी का मोटापा देखकर उसे ताकतवर मत समझिए।

उन्होंने कहा कि एक बार मशहूर फिल्म अभिनेता राज कुमार ने कहा था कि जब शहर में सर्कस लगता है तो भारी भीड़ जुट जाती है और तालियां भी खूब बजती हैं। रेणुका ने कहा कि मोदी की रैलियां भी सर्कस की तरह हैं। ऐसी भीड़ से कभी वोट में हासिल नहीं होता।
विज्ञापन


रेणुका ने कहा कि यह देश और सरकार का बड़प्पन है कि ऐसा आदमी कहीं भी और कुछ भी बोल जाता है। यह लोकतंत्र की ताकत है कि हम लोग बर्दाश्त कर लेते हैं।

उन्होंने कहा कि मोदी अखबार नहीं पढ़ते। अभी दुनिया भर में देश की अपनी पहचान है। मोदी को विदेश नीति के बारे में कुछ पता नहीं। सिर्फ किस्सा कुर्सी का है और कुछ नहीं है। उनके रोज रोज बोलने से वह प्रधानमंत्री नहीं बनने वाले।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने भी मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सिर्फ तकनीक की चकाचौंध और लोगों की इलेक्ट्रॉनिक गिनती पर खड़े होकर वह समझ रहे है कि वह इस देश को समझ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed