फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi rally and mohali match, what a treat

कानपुर की पिच पर मोदी, मोहाली में भारत-ऑस्ट्रेलिया

Sat, 19 Oct 2013 11:38 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 19 Oct 2013 11:38 AM IST
विज्ञापन
modi rally and mohali match, what a treat

देश इन दिनों भले सोने के रंग में रंगा हुआ हो, लेकिन इसके बावजूद कुछ ऐसी चीजें हैं, जिनका खुमार ही अलग है। क्रिकेट इस फेहरिस्त में सबसे ऊपर है। और इन दिनों मोदी भी छाए हुए हैं, भले अभी उन्होंने कोई खास नतीजे न दिए हों।

विज्ञापन


शनिवार का दिन इन दोनों पर खास नजर रहेगी। दरअसल, गुजरात के मुख्यमंत्री और भाजपा के पीएम पद के दावेदार नरेंद्र मोदी की आज कानपुर में अहम रैली है, जिसके लिए पार्टी लंबे वक्त से जद्दोजहद कर रही थी।
विज्ञापन


इसके साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम मोहाली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज का तीसरा वनडे खेलने उतरेगी। इससे पिछला मैच टीम इंडिया के बल्लेबाजी की वजह से कई रिकॉर्ड का गवाह बना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानपुर में गरजेंगे मोदी
पहले बात मोदी की। भाजपा उत्तर प्रदेश में सत्ता के केंद्र लखनऊ से कुछ दूर कानपुर में विजय शंखनाद रैली के जरिए अपने दुश्मनों को ललकारने की तैयारियां पूरी कर चुकी हैं। और उसके सेनापति नरेंद्र मोदी के भाषण पर निगाह टिकी रहेंगी।

शुक्रवार को उन्होंने चेन्नई में सोने की खुदाई पर यूपीए सरकार पर चुटकी लेते हुए उसे कटघरे में खड़ा किया था और सवाल उठाया था कि विदेशी बैंकों में जमा सोना और काला धन वापस क्यों नहीं लाया जाता?

कानपुर में इंदिरानगर के बुद्धा पार्क में होने वाली रैली की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मोदी दोपहर साढ़े तीन बजे से गर्जना करेंगे।

मुश्किल रही राह
इस रैली की राह आसान नहीं रही है। लंबे वक्त तक इसके आयोजन स्थल को लेकर बवाल होता रहा। यहां तक कि अदालत का दरवाजा भी खटखटाया गया, ताकि इस रैली को इजाजत न दी जाए। लेकिन अदालत के सामने दलील गिर गई और मोदी को रैली की इजाजत मिली।

जाहिर है, केंद्र की कुर्सी की राह उत्तर प्रदेश से होकर जाती है और कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी राज्य में रैली का आयोजन कर अखिलेश सरकार पर तीर छोड़ चुके हैं। आज मोदी की बारी है।

पार्टी के प्रदेश प्रभारी अमित शाह और प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने रैली की पूर्व संध्या पर सारे इंतजामों का रिहर्सल किया। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की टीम के साथ गुजरात से आई 11 सदस्यीय सुरक्षा टीम ने रैली स्थल से लेकर हैलीपैड तक का निरीक्षण करके व्यवस्थाएं जानीं।

क्या बनेगा इंडिया नंबर वन?
अब क्रिकेट के मैदान में चलते हैं। कानपुर से 700 किलोमीटर से ज्यादा फासले पर मोहाली में 22 गज की पट्टी चमकाई जा रही है। यहां कुछ ही घंटे में टीम इंडिया और कंगारू भिड़ेंगे।

यह वनडे सीरीज का तीसरा मैच है और धोनी के धुरंधरों ने यह मैच जीता, तो वह ओडीआई रैंकिंग में नंबर वन पर पहुंचेंगे। इस सीरीज में फिलहाल दोनों टीमें बराबरी पर हैं।

पहले मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम की ओर से रखे गए लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय बल्लेबाजी बिखर गई थी। लेकिन दूसरे मैच में जोरदार वापसी करते हुए टीम ने जयपुर में जय हो की कहानी लिखी।


ऑस्ट्रेलिया के 360 जैसे पहाड़ लक्ष्य को धवन, कोहली और रोहित ने बौना बना दिया। नौ विकेट से कंगारूओं को धोकर टीम ने सभी को हैरत में डाल दिया। अब देखना है कि मोहाली में ऊंट किस करवट बैठता है। वैसे यह शिखर धवन का पसंदीदा स्टेडियम है, जहां उन्होंने यादगारी पारियों की इबारत लिखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed