फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi, rajnath, gadkari and arun jaitley will take all decision for next government

भाजपा की ये चौकड़ी लेगी नई सरकार के सारे अहम फैसले

Wed, 14 May 2014 10:52 PM IST
Updated Wed, 14 May 2014 10:52 PM IST
विज्ञापन
modi, rajnath, gadkari and arun jaitley will take all decision for next government

केंद्र में एनडीए की सरकार बनने की संभावना से पहले भाजपा में नरेंद्र मोदी और राजनाथ सिंह सहित चार नेताओं की एक कोर टीम बनी है जो सभी अहम फैसले लेगी।

विज्ञापन


इस कोर टीम में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी और वरिष्ठ नेता अरुण जेटली भी शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक अहमदाबाद में इन चारों नेताओं की बुधवार को हुई बैठक में दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी की संभावित भूमिका के बारे में चर्चा हुई।

विज्ञापन

राजनाथ हो सकते हैं सरकार में शाम‌िल

modi, rajnath, gadkari and arun jaitley will take all decision for next government

इससे पहले पार्टी के संसदीय बोर्ड में सभी अहम फैसले लिए जाते थे। बोर्ड में आडवाणी, जोशी के अलावा सुषमा स्वराज, एम वेंकैया नायडू, अनंत कुमार, थावरचंद गहलोत और रामलाल सदस्य हैं।

नई कोर टीम के चारों सदस्य पहले से ही बोर्ड के सदस्य हैं। सूत्रों ने यह भी बताया कि पार्टी स्तर पर भी बड़े बदलाव की संभावना है। गडकरी एक बार फिर भाजपा अध्यक्ष की कमान संभाल सकते हैं जबकि राजनाथ सरकार में कोई अहम मंत्रालय संभालेंगे।

कुछ लोगों के फैसले करने से सुषमा नाखुश

modi, rajnath, gadkari and arun jaitley will take all decision for next government

केंद्र में सरकार बनाने की तैयारी कर रही भाजपा में फिर रूठने मनाने का खेल शुरू हो गया है। पार्टी में अब सुषमा स्वराज नाराज बताई जा रही हैं। सूत्रों का कहना है कि सुषमा ने पार्टी नेतृत्व को जता दिया है कि फैसले तीन-चार लोग मिलकर नहीं करें।

सुषमा आगामी सरकार के बारे में होने वाले फैसले पार्टी के ज्यादा व्यापक फोरम पर चाहती हैं। हालांकि बुधवार को दिल्ली से भोपाल पहुंचीं सुषमा ने कहा कि उनकी नाराजगी की खबरें पूरी तरह गलत हैं।

उन्होंने दिल्ली में राजनाथ-गडकरी से अपनी मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताते हुए कहा कि चुनाव नतीजे आने से पहले हम सभी एक दूसरे से मिलना चाहते थे।

विज्ञापन

'आडवाणी की भूमिका पर फैसला उनसे सलाह के बाद'

modi, rajnath, gadkari and arun jaitley will take all decision for next government

भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और अन्य की भूमिका के बारे में उनसे सलाह कर फैसला लिया जाएगा। राजनाथ ने कहा कि सभी बड़े नेताओं से चर्चा के बाद हम यह तय करेंगे कि कौन क्या भूमिका निभाएगा।

चर्चा है कि आडवाणी को एनडीए संसदीय दल का नेता या लोकसभा अध्यक्ष पद की पेशकश की जा सकती है। भाजपा को मुरली मनोहर जोशी की भूमिका पर भी फैसला करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed