फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi-rajnath bjp activists will hold you angry?

मोदी-राजनाथ क्या थाम पाएंगे कार्यकताओं का गुस्सा?

Wed, 19 Mar 2014 07:41 AM IST
Updated Wed, 19 Mar 2014 07:41 AM IST
विज्ञापन
modi-rajnath bjp activists will hold you angry?

लोकसभा चुनाव की सियासी जंग के लिए भाजपा में टिकट को लेकर पूरब से पश्चिम तक असंतोष और घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है।

विज्ञापन


बाहरी नेताओं और ‘उड़ते पंछियों’ को टिकट देने से नाराज पार्टी कार्यकर्ताओं के विरोध की चिंगारी अब विकराल रूप लेने लगी है। विरोध के सुर दिल्ली तक सुनाई देने लगे हैं।

लखनऊ में खुद पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह की उम्मीदवारी को लेकर असंतोष है, चंडीगढ़ में किरण खेर और दिल्ली में उदित राज से लेकर बिहार के पाटलिपुत्र से रामकृपाल यादव की उम्मीदवारी के विरोध में कार्यकर्ता सड़कों पर हैं।
विज्ञापन

किरण खेर को दिखाए काले झंड़े

modi-rajnath bjp activists will hold you angry?

पार्टी नेतृत्व को आंखें दिखा रहे कार्यकर्ताओं की बगावत ने अनुशासित पार्टी होने का दावा करने वाली भाजपा की मुश्किल बढ़ा दी है।

हरियाणा के सोनीपत क्षेत्र से बड़ी संख्या में आए कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को दिल्ली में अशोक रोड स्थित पार्टी मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। ये कार्यकर्ता कांग्रेस से हाल में भाजपा में शामिल हुए रमेश कौशिक को प्रत्याशी बनाए जाने के विरोध में दिनभर नारेबाजी करते रहे।

वे पार्टी के पूर्व सांसद किशन सांगवान के पुत्र प्रदीप सांगवान को टिकट देने की मांग कर रहे थे। पार्टी प्रवक्ता कैप्टन अभिमन्यु का टिकट काटे जाने से भी उनके समर्थक नाराज हैं। चंडीगढ़ से प्रत्याशी अभिनेत्री किरण खेर को भाजपा कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए। वे मंगलवार को ही चंडीगढ़ पहुंची थीं।

‌उदित राज का विरोध

modi-rajnath bjp activists will hold you angry?

‌भाजपा ने सत्यपाल जैन, पूर्व केंद्रीय मंत्री हर मोहन धवन और चंडीगढ़ भाजपा के अध्यक्ष संजय टंडन को नजरंदाज कर खेर को मैदान में उतारा है। इसके विरोध में प्रदेश इकाई में बगावत जैसे हालात हैं।

कुछ पदाधिकारियों ने इस्तीफे भी दे दिए हैं। हालांकि पार्टी प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर ने कहा कि सभी प्रत्याशी तय होने के बाद यह असंतोष भी खत्म हो जाएगा और सभी कार्यकर्ता तब नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में जुट जाएंगे।

बहरहाल, भाजपा ने अभी 301 प्रत्याशियों के ही नाम घोषित किए हैं, इसके बावजूद असंतोष के सुर चंडीगढ़ व हरियाणा ही नहीं, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड से लेकर बिहार तक सुनाई दे रहे हैं।

लंबे समय तक भाजपा के खिलाफ बयानबाजी कर चुके उदित राज को उत्तर पश्चिम दिल्ली से मैदान में उतारे जाने के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ता विरोध में उतर आए हैं। दक्षिण दिल्ली में भी रमेश बिधूड़ी का विरोध हो रहा है।

विज्ञापन

रामकृपाल यादव के टिकट से कार्यकर्ता खफा

modi-rajnath bjp activists will hold you angry?

बिहार में राजद से आए रामकृपाल यादव को पाटलिपुत्र से प्रत्याशी बनाने से लेकर अन्य कई प्रत्याशियों का विरोध हो रहा है। इसी तरह औरंगाबाद से पूर्व जदयू नेता सुशील कुमार सिंह को टिकट देने को लेकर भाजपाई खफा हैं।

उत्तराखंड में तो भाजपा के बची सिंह रावत, मोहनसिंह गांववासी जैसे वरिष्ठ नेता अपना असंतोष पहले ही जाहिर कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed