{"_id":"44fac2e2-d41c-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"modi-raise-question-at-upa-govt-s-intention-on-twitter","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता के जख्मों पर नमक छिड़क रही है कांग्रेस: मोदी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
जनता के जख्मों पर नमक छिड़क रही है कांग्रेस: मोदी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 13 Jun 2013 04:57 PM IST
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा बिल को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार की नीयत पर सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन
मोदी ने ट्विटर पर ट्वीट किया है, 'दिल्ली में बैठी कांग्रेस की सरकार महंगाई से त्राहि-त्राहि कर रही गरीब जनता के घाव पर नमक छिड़कने का काम कर रही है।'
उन्होंने कहा, 'दिल्ली सरकार को दस वर्षों के बाद आज गरीब की याद आ रही है, उनकी नीयत पर शक होता है।'
मोदी ने ट्वीट किया है, 'गुजरात में 10 वर्षों से गरीबों को दो रुपये किलो गेहूं, तीन रुपये किलो चावल पीडीएस द्वारा उपलब्ध करवाया जा रहा है। क्या यह खाद्य सुरक्षा नही है?'
गौरतलब है कि विपक्ष के विरोध के चलते खाद्य सुरक्षा बिल लंबे समय से संसद में पास नहीं हो पा रहा है। इस बिल को कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव में एक बड़े दांव के रूप में देख रही है।
विज्ञापन
हालांकि वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा है कि यूपीए के महत्वाकांक्षी खाद्य सुरक्षा बिल पर सरकार एक बार फिर विपक्ष को मनाएगी।