फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi raise issue about secular leaders of india.

मोदी ने ‘गीता’ के बहाने साधा धर्मनिरपेक्ष दोस्तों पर निशाना

Tue, 02 Sep 2014 07:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 02 Sep 2014 07:38 PM IST
विज्ञापन
modi raise issue about secular leaders of india.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के धर्मनिरपेक्ष लोगों पर निशाना साधते हुए कहा कि जापान के राजा को हिंदू धर्म पुस्तक भगवद् गीता तोहफे में देने को लेकर भारत में टीवी पर बहस शुरू हो सकती है।

विज्ञापन


अपने जापान दौरे के चौथे दिन वह इंपीरियल पैलेस में भारतीय और जापानी लोगों को संबोधित कर रहे थे। पीएम ने कहा कि तोहफे में देने के लिए वह अपने साथ गीता लेकर आए हैं।
विज्ञापन


दुनिया भर में मैं जिस किसी व्यक्ति से मिलता हूं तो उसे यही किताब भेंट करता हूं क्योंकि मेरे पास देने के लिए इससे कीमती कोई दूसरी चीज नहीं है और दुनिया के पास पाने को इससे कीमती कोई वस्तु नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता तोहफे में इसे देने के बाद भारत में क्या होगा। हो सकता है इस पर वहां टीवी बहस शुरू हो जाए। हमारे धर्मनिरपेक्ष दोस्त तूफान खड़ा कर देंगे कि मोदी अपने आपको क्या समझता है। वह अपने साथ गीता लेकर गया है और इसका मतलब सांप्रदायिक होना है।


पीएम ने कहा कि पता नहीं लोग क्यों आए दिन विवाद खड़ा करते रहते हैं। प्रधानमंत्री के इस बयान को हाल की कुछ घटनाओं को लेकर प्रधानमंत्री और भाजपा नेताओं पर सांप्रदायिकता फैलाने के आरोपों के संदर्भ में देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed