फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi projection to raise communal temperature says ramesh

'मोदी का कद बढ़ा तो और होंगे दंगे'

Thu, 19 Sep 2013 07:41 PM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Thu, 19 Sep 2013 07:41 PM IST
विज्ञापन
modi projection to raise communal temperature says ramesh

केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि उनका कद बढ़ने से देश में मुजफ्फरनगर जैसे और भी दंगे होंगे।

विज्ञापन


उन्होंने मोदी को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मुखौटा करार देते हुए कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में पहली बार कांग्रेस की सीधी टक्कर संघ से होगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा चाहती है कि अगले चुनावों में सीधी जंग प्रधानमंत्री पद के लिए हो, लेकिन कांग्रेस ‘मैं भी’ के रोग में फंसना नहीं चाहती। उन्होंने साफ किया कि पार्टी किसी एक चेहरे को सामने लाकर चुनाव लड़ना नहीं चाहेगी।
विज्ञापन


रमेश ने कहा, ‘मुझे लगता है कि मोदी की राजनीतिक रणनीति हमेशा ही सांप्रदायिक ध्रुवीकरण पर आधारित रही है। जब उन्होंने अपने सिपहसलार अमित शाह को यूपी का इंचार्ज बनाया, उससे उनका सारा खेल सामने आ गया।’
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा पर मुजफ्फरनगर में दंगे फैलाने का आरोप लगाते हुए रमेश ने हिंदी भाषी क्षेत्र में इस तरह की और भी घटनाएं होने की आशंका व्यक्त की।

उन्होंने कहा, ‘मुजफ्फरनगर एक ट्रेलर है, पहला मील का पत्थर। ऐसे कुछ और मील के पत्थर आने बाकी हैं। मुझे डर है कि सांप्रदायिक पारे को धीरे-धीरे बढ़ाया जा रहा है।’


उन्होंने कहा, ‘यह एक सोची समझी रणनीति है, जिसमें मोदी मास्टर हैं। मुझे आशंका है कि जिस ढंग से चीजें हो रही हैं, भारतीय राजनीति के मुख्य केंद्र यूपी और बिहार में सांप्रदायिक तनाव हो सकता है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed