{"_id":"ef4766bc-db45-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"modi-problem-for-rajnath","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनाथ के लिए मोदी बने मुसीबत","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
राजनाथ के लिए मोदी बने मुसीबत
जयपुर/ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2013 07:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक बार फिर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह को संकट में डाल दिया है। राजनाथ शनिवार को जयपुर में एक मीडिया हाउस की ओर से आयोजित-अल्पसंख्यक समाज के समक्ष चुनौतियां विषयक सेमिनार में हिस्सा लेने पहुंचे थे।
विज्ञापन
सेमिनार के बीच उन्हें गुजरात की भाजपा सरकार के मुस्लिम विरोधी होने के आरोप झेलने पड़े। राजनाथ का भाषण समाप्त होते ही मंच पर ही बैठे कांग्रेस नेता माहिर आजाद ने गुजरात सरकार से जुड़ा तीखा सवाल दागा, जिस पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। इस माहौल में राजस्थान के राष्ट्रीय व प्रदेश स्तरीय वरिष्ठ भाजपा नेता राजनाथ को बाहर छोड़ कर आए।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान राजनाथ ने भाषण की अंतिम पंक्तियों में कहा कि पार्टी की ओर से वे कहना चाहते हैं कि अल्पसंख्यकों के साथ भाजपा शासित राज्यों में कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है यदि किसी को कोई शिकायत हो तो वह उन्हें बताए।
विज्ञापन
इसके बाद राजनाथ ने जैसे ही भाषण समाप्त किया तो राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष माहिर आजाद ने मंच पर आकर पहले एक पर्चा राजनाथ के हाथों में थमा दिया।
पर्चा लेकर राजनाथ चल पड़े तो आजाद ने मंच पर से ही यह सवाल दागा कि राजनाथ बताएं कि गुजरात में अल्पसंख्यकों के बारे में कितनी योजनाएं पूरी की गई हैं।
आजाद ने आरोप भी लगाया कि पिछले 15 सालों में गुजरात में एक भी अल्पसंख्यक विद्यार्थी को वजीफा नहीं दिया गया है। आजाद के साथ ही दर्शकों में से भी कुछ लोगों ने इसी तरह के सवाल करने शुरू कर दिए। इस दौरान माहौल बिगड़ने लगा और हंगामा खड़ा हो गया।