{"_id":"af235fb9549b1caabdf62abb49e75746","slug":"modi-present-his-vision-document-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश के कोनों को बुलेट ट्रेन से जोड़ेंगे मोदी!","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
देश के कोनों को बुलेट ट्रेन से जोड़ेंगे मोदी!
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 19 Jan 2014 09:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी ने रेलवे को देश के विकास का सबसे ताकतवर माध्यम बताते हुए आज घोषणा की।
विज्ञापन
मोदी ने वादा किया कि उनकी सरकार केन्द्र में आई तो आठ वर्ष में देश के चारों कोनों को बुलेट ट्रेन से जोडा जाएगा।
बचपन में रेल के डिब्बों में चाय बेचने वाले श्री मोदी ने भाजपा राष्ट्रीय परिषद की बैठक में कहा कि जिस प्रकार श्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने चार लेन वाले राजमार्ग से जोडने की स्वर्णिम चतुष्पथ योजना से देश के विकास को नई गति दी थी।
विज्ञापन
उसी प्रकार अगले चुनाव में यदि उनकी सरकार बनी तो वर्ष 2022 में देश की आजादी की हीरक जयंती तक देश के उतर दक्षिण पूर्व पश्चिम के चारों कोनों में द्रुतगामी बुलेट ट्रेन की चतुष्पथ परियोजना क्रियान्वित की जाएगी।
विज्ञापन
मोदी ने कहा कि दुनियां में जापान के विकास की धाक बुलेट ट्रेन ने जमाई थी। फिर हाल ही में चीन ने भी ऐसी बुलेट ट्रेन चलाकर अपने विकास का सिक्का जमाया है।
उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से देश में रेलवे का उतना विकास नहीं हुआ है जितना होना चाहिए था।
उन्होंने कहा कि देश में रेलवे प्रौद्योगिकी एवं अन्य पेशागत जरूरतों के लिये कम से कम चार रेल विश्वविद्यालय खोले जाने चाहिये जिनसे पढे नौजवानों को रेलवे में नौकरी दी जाये।
उन्होंने कहा कि रेलवे देश की बहुत बडी ताकत है। इससे विकास को गति मिलती है।