{"_id":"c2d7c94a-d457-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"modi-poses-a-challenge-for-congress-concedes-ramesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमेश ने माना, मोदी कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
रमेश ने माना, मोदी कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Fri, 14 Jun 2013 10:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने नरेंद्र मोदी को देश का पहला असली फासीवादी करार देते हुए स्वीकार किया कि गुजरात के मुख्यमंत्री आगामी लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के लिए चुनौती पेश कर रहे हैं।
विज्ञापन
भाजपा में चल रहे घटनाक्रम पर निशाना साधते हुए रमेश ने मोदी को भस्मासुर की संज्ञा दी।
उन्होंने कहा कि मोदी उसे ही नुकसान पहुंचाते हैं, जो उन्हें आगे बढ़ाता है। गुजरात के मुख्यमंत्री ने अपने वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भी नहीं बख्शा।
विज्ञापन
रमेश ने राहुल गांधी और मोदी के बीच तुलना भी कर डाली। उन्होंने कहा कि राहुल देश में एक ढांचा और व्यवस्था बनाने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि मोदी कह रहे हैं कि वह खुद व्यवस्था और ढांचा हैं।
विज्ञापन
ऐसा संभवत: पहली बार है जब किसी कांग्रेसी नेता ने मोदी को पार्टी के लिए चुनौती माना है।
अभी तक कांग्रेस मोदी को यह कहकर खारिज करती आ रही थी कि उनका प्रभाव सिर्फ गुजरात तक ही सीमित है। यही बात कहते हुए कांग्रेस राहुल और मोदी की तुलना से भी इंकार करती रही है।
कांग्रेस के मुख्य रणनीतिकारों में से एक रमेश ने कहा कि मोदी ने निश्चित रूप से चुनौती पेश की है। न केवल प्रबंधन के स्तर पर, बल्कि विचारधारा के लिहाज से भी।
हालांकि केंद्रीय मंत्री ने इस बात को खारिज कर दिया कि कांग्रेस मोदी से डर गई है।
यह पूछे जाने पर कि 2014 के लोकसभा चुनावों में मोदी से मिलने वाली कड़ी चुनौती से कांग्रेस डर रही है, इस पर उन्होंने कहा कि हम मोदी से क्यों डरें? उन्होंने गुजरात में तीन बार चुनाव में विजय पाई है और निसंदेह वह दमदार प्रचारक हैं।
रमेश ने कहा कि मोदी को भाजपा ने पार्टी की चुनावी समिति का चेयरमैन बनाया है और हम इस सच्चाई को स्वीकार करते हैं। अगर भाजपा जानबूझकर खुदकुशी करना चाहती है तो हम उसे क्यों रोकें।