फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Modi 'politely declines' invite to visit Ayodhya

विवादों में नहीं फंसना चाहते मोदी, नहीं जाएंगे अयोध्या

Tue, 18 Jun 2013 07:57 PM IST
अहमदाबाद/एजेंसी
अहमदाबाद/एजेंसी Updated Tue, 18 Jun 2013 07:57 PM IST
विज्ञापन
Modi 'politely declines' invite to visit Ayodhya

जदयू के साथ 17 साल पुरानी दोस्ती टूटने के बाद किसी नए विवाद से बचने के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या दौरे के आमंत्रण को अस्वीकार कर दिया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के कार्यालय ने सफाई दी है कि मोदी ने विनम्रता से राम जन्म भूमि न्यास ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के 75वें जन्मदिन पर आयोजित अमृत महोत्सव में शामिल होने के आमंत्रण को अस्वीकृत कर दिया है।
विज्ञापन


बयान में कहा गया है कि 13 जून को नृत्य गोपाल दास ने मुख्यमंत्री को फोन किया था और उन्हें 19 से 22 जून के दौरान होने वाले समारोह के लिए आमंत्रित किया लेकिन उन्होंने विनम्रता के साथ अपनी व्यस्तता की वजह से मौजूद रहने में असमर्थता व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही मोदी ने आमंत्रित किए जाने के लिए महंत को धन्यवाद दिया और कार्यक्रम की सफलता की कामना की।
विश्व हिंदू परिषद के उत्तर प्रदेश प्रवक्ता शरद शर्मा ने सोमवार को कहा था कि मोदी बुधवार या शुक्रवार को अयोध्या दौरे पर आ सकते हैं और अशोक सिंघल, प्रवीण तोगड़िया, गोरखपुर से भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ और योग गुरु रामदेव मोदी के स्वागत के लिए राम नगरी पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed