फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Modi play muslim card in ahamdabad speech

चुनावों से पहले मोदी ने खेला मुस्लिम कार्ड

Fri, 07 Feb 2014 10:11 PM IST
Updated Fri, 07 Feb 2014 10:11 PM IST
विज्ञापन
Modi play muslim card in ahamdabad speech

गुजरात 2002 दंगों के बाद अल्पसंख्यकों को लेकर लगातार निशाने पर रहे भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने मुस्लिम कार्ड खेलते हुए अल्पसंख्यकों को लुभाने की कोशिश की है।

विज्ञापन


अहमदाबाद में मोदी ने आज अपने भाषण के दौरान हिंदू-मुस्लिम एकता को जरूरी बताया।

नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुस्लिमों का उदाहरण देते हुए कहा कि उनमें काफी प्रतिभा है, लेकिन इन लोगों एक उपयुक्त मंच की जरूरत है। मोदी ने अल्पसंख्यकों की जो तारीफ की, उसे आगामी लोकसभा चुनावों के लिए एक स्टंट माना जा रहा है।

विज्ञापन

मुस्ल‌िमों को लुभाने की कोश‌िश

Modi play muslim card in ahamdabad speech

नरेन्द्र मोदी ने अपने भाषण के दौरान कहा कि हिन्दू और मुस्लिम विकास की गाड़ी के दो पहिए हैं और किसी भी देश के विकास के लिए लोगों के बीच एकता जरूरी है।

मोदी ने यहां साबरमती नदी के पास बिजनेस विद हारमनी नाम से एक मुस्लिम बिजनेस कॉनक्लेव का उद्घाटन करते कहा कि कि हिन्दू और मुस्लिम समुदाय किसी भी विकास की गाड़ी के दो पहिए होते हैं और समाज के विकास के लिए एकता जरूरी है।

उन्होंने कहा सभी लोगों ने राज्य के विकास में योगदान दिया है। हमें तीव्र गति से विकास करने की जरूरत है। आर्थिक विकास के लिए 24 घंटे बिजली की आपूर्ति जरूरी है। पिछले 20 वर्षो में हमारे समाज में एक परिवर्तन देखा गया है।

गुजरात के मुसलमानों की तारीफ

Modi play muslim card in ahamdabad speech
मोदी ने कहा कि कच्छ में मुसलमानों के पास एक बड़ा व्यवसाय है। कच्छ में मुसलमानों ने काफी प्रगति की है। पतंग उद्योग के विकास से राज्य के मुसलमान बडे़ पैमाने पर लाभान्वित हुए हैं। गुजरात में सात अरब करोड़ रुपये का पतंग व्यवसाय है।

मुस्लिम महिलाओं और युवाओं की प्रशंसा करते हुए मोदी ने कहा कि उनमें काफी प्रतिभा है लेकिन इन लोगों एक उपयुक्त मंच की जरूरत है। उन्होंने कहा हमें इनकी प्रतिभा का इस्तेमाल किए जाने की जरूरत है।

हम यह सुनिश्चित करेंगे कि मुस्लिम महिलाएं भी विकास में साझेदार बने। उन्होंने कहा कि रोजगार खोजने की बजाय वे अन्य लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने की स्थिति में होगे1एक भूखा व्यक्ति पूजा भी नहीं कर सकता है।
विज्ञापन

'दंगा पीड़‌ितों के ल‌िए मोदी ने क्या क‌िया'

Modi play muslim card in ahamdabad speech

एक तरफ जहां मोदी मुस्ल‌िमों की तरफ अपना हाथ बढ़ा रहे हैं वहीं गुजरात दंगों के दौरान चर्चा में रहे दंगा पीड़‌ित कुतुबुद्दीन अंसारी
ने मोदी की आलोचना की थी।

स्थानीय अखबारों को द‌िए इंटरव्यू में अंसारी ने कहा क‌ि गुजरात दंगा पीड़‌ितों के ल‌िए मोदी ने क्या क‌िया।

मोदी कभी दंगा पीड़‌ितों के साथ खड़े नहीं हुए। दंगे के कारण मु‌झे गुजरात छोड़ना पड़ा, मीड‌िया में मेरी तस्वीरें आने के कारण मुझे नौकरी से न‌िकाल द‌िया गया। अंसारी ने कहा क‌ि मुझे बंगाल ने स्वीकारा। दंगों के कारण मुझे अपना घर छोड़ना पड़ा।

अंसारी ने वहीं एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत के दौरान अंसारी ने कहा था क‌ि मोदी को अपने व‌िरोधी व‌िचारों की भी रक्षा करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed