फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi plan for war against terrorism

दहशतगर्दों की कमर तोड़गा मोदी का ‘महाप्लान’

Wed, 23 Jul 2014 11:38 AM IST
पुनीत शर्मा/अमर उजाला, मुरादाबाद
पुनीत शर्मा/अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Wed, 23 Jul 2014 11:38 AM IST
विज्ञापन
modi plan for war against terrorism

दहशतगर्दों की कमर तोड़ने को मोदी सरकार ने ‘महाप्लान’ तैयार किया है। आतंकियों से जंग को पुलिस तैयार की जा रही है। नए सिरे से ‘वार अगेंस्ट टेरेरिज्म’ की बुनियाद रखने का फैसला हुआ है।

विज्ञापन


देश भर के इंटेलीजेंट, जांबाज और तजुर्बेकार अफसर इसके लिए चुने गए हैं जिन्हें स्पेशलिस्ट एक्सपलोसिव डिस्पोजल समेत आतंक के बाकी साधनों को खत्म करने का गुरु मंत्र देंगे। उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड के अफसरों की ट्रेनिंग कराने के लिए मुरादाबाद की पुलिस अकादमी का चयन हुआ है।
विज्ञापन


देश के कई राज्यों में आतंकियों ने अपना तगड़ा नेटवर्क बना लिया है। पिछले पांच वर्षों के भीतर बड़े शहरों में धमाके कर एजेंसियों को सीधे चुनौती दी गई। सैकड़ों बेगुनाहों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी का ‘वार अगेंस्ट टेरेरिज्म’

modi plan for war against terrorism

खुफिया एजेंसियां लगातार रिपोर्ट दे रही हैं कि आतंकवादी संगठन अंदरूनी गांवों में भी पैठ बना रहे हैं। इन सभी सूचनाओं के बाद मोदी सरकार आतंकियों से लड़ने के लिए फोर्स को तैयार कर रही है।

‘वार अगेंस्ट टेरेरिज्म’ के नाम से मुहिम छेड़ी जा रही है जिसमें सभी राज्यों की पुलिस को स्पेशल ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके लिए नेशनल पुलिस अकादमी हैदराबाद को नोडल एजेंसी बनाया गया है। जबकि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान पुलिस को ट्रेनिंग देने के लिए पुलिस अकादमी मुरादाबाद का चयन हुआ है।

उत्तर प्रदेश के डीजी ट्रेनिंग एके जैन ने बताया कि नेशनल पुलिस अकादमी ने तीन राज्यों के अधिकारियों को ट्रेंड करने के लिए पुलिस अकादमी को चुना है। इस कोर्स में एसपी, डिप्टी एसपी, इंसपेक्टर और दरोगा बुलाए जाएंगे। तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed