फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi phobia behind cbi move to question ib in ishrat case

'कांग्रेस के मोदी फोबिया की कीमत चुकाएगी आईबी'

Wed, 05 Jun 2013 12:22 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Wed, 05 Jun 2013 12:22 AM IST
विज्ञापन
modi phobia behind cbi move to question ib in ishrat case

भाजपा ने आरोप लगाया है कि इशरत जहां मुठभेड़ मामले में आईबी से पूछताछ किए जाने संबंधी सीबीआई के कदम के पीछे कांग्रेस में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बढ़ रहा फोबिया है।

विज्ञापन


पार्टी का कहना है कि राजनीतिक उद्देश्यों के लिए सरकारी संस्थानों का दुरुपयोग उनको बर्बाद कर देगा।

राज्यसभा में विपक्ष के नेता और भाजपा नेता अरुण जेटली ने अपने एक लेख में कहा है कि कांग्रेस के मोदी फोबिया की कीमत अब खुफिया ब्यूरो (आईबी) को चुकानी पड़ेगी।
विज्ञापन


इसके वरिष्ठ अधिकारियों से पूछताछ होगी। उनसे खुफिया जानकारी जुटाने के तौर तरीकों के बारे में पूछा जाएगा। उनसे खुफिया सूचना जुटाने के लिए अपनाए गए तरीकों की कानूनी वैधता को लेकर सवाल किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता ने लेख में कहा है कि यह आईबी ही थी जिसने लश्कर ए ताइबा के उस मॉड्यूल के बारे में सूचना मुहैया कराई थी, जिसका इशरत जहां हिस्सा थी।

यहां तक कि 26/11 मुंबई हमले के दोषी डेविड हेडली ने इसकी पुष्टि की थी कि इशरत लश्कर की सदस्य है। इशरत की मां के जनहित याचिका दायर किए जाने के बाद केंद्र सरकार को यह मामला खोलने का मौका मिल गया है।

जेटली ने आरोप लगाया कि यूपीए सरकार अपने राजनीतिक उद्देश्यों के लिए सीबीआई का दुरुपयोग करती रही है और यह मामला भी उनमें से एक है।

उन्होंने कहा कि आईबी से जुटाई गई खुफिया जानकारी की प्रमाणिकता को लेकर सवाल किए जाएंगे। भाजपा कांग्रेस पर अपने राजनीतिक उद्देश्यों के लिए अल्पसंख्यक तुष्टिकरण का आरोप लगाती रही है।

भाजपा नेता ने कहा कि सीबीआई द्वारा पूछताछ का लक्ष्य लश्कर के खिलाफ जानकारी जुटाने और उन्हें गुजरात पुलिस को देने के लिए आईबी को जिम्मेदार ठहराना होगा।


इस कार्रवाई पर पाकिस्तान और लश्कर ए ताइबा हमारा मजाक बनाएंगे। दिल्ली में बैठी अदूरदर्शी राजनीतिक सत्ता सरकारी संस्थानों को तहस नहस किए जाने की अहमियत को महसूस नहीं कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed