फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi personality most effective and secular says jayandra saraswati

'मोदी धर्मनिरपेक्ष, संभालें देश की बागडोर'

Tue, 05 Feb 2013 09:44 AM IST
इलाहाबाद/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क
इलाहाबाद/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 05 Feb 2013 09:44 AM IST
विज्ञापन
modi personality most effective and secular says jayandra saraswati

भाजपा के नेता भले ही नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने के मसले पर एक राय नहीं बना सके हों लेकिन कांची कामकोटि के शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती ने उन्हें पीएम पद के लिए सबसे योग्य उम्मीदवार बताया है।

विज्ञापन


मोदी आए तो आशीर्वाद देंगे

जयेंद्र सरस्वती ने साफ कहा कि राजनेता के तौर पर मोदी का व्यक्तित्व सबसे असरदार एवं धर्मनिरपेक्ष है। विरोधी उन्हें भले ही कट्टर हिंदू कहें पर वह सर्वधर्म को मानने वाले हैं। शंकराचार्य ने दावा किया कि मोदी में कोई धार्मिक पक्षपात नहीं है, इसलिए उनका आशीर्वाद है कि नरेंद्र मोदी ही देश की बागडोर संभालें।
विज्ञापन


जनता जिसे भी चुने उसे आशीर्वाद
शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती ने खुले तौर पर नरेंद्र मोदी की तारीफ नहीं की लेकिन कहा कि यदि मोदी उनके शिविर में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के लिए आशीर्वाद लेने पहुंचेंगे तो उन्हें आशीर्वाद अवश्य देंगे। हालांकि ज्योतिष एवं द्वारिकाशारदापीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने पीएम उम्मीदवार के लिए कोई आशीर्वाद नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरबार में आएं पर न करें सियासत
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बनाना जनता का काम है। जनता जिसे चाहे प्रधानमंत्री बनाए। हां जो भी प्रधानमंत्री बनेगा, पार्टी विशेष से परे होकर उसे आशीर्वाद देंगे। कुंभ क्षेत्र को राजनीति का अखाड़ा बनाए जाने से स्वरूपानंद नाराज हैं। उनका कहना है कि यह आध्यात्मिक क्षेत्र है, यहां राजनेता आएं लेकिन सियासत से परे रहकर त्रिवेणी में डुबकी लगाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed