फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi pak connection

अब पाक भी जपने लगा मोदी मंत्र

Sat, 22 Mar 2014 04:06 PM IST
Updated Sat, 22 Mar 2014 04:06 PM IST
विज्ञापन
modi pak connection

पाकिस्तान में जहां भी मोदी की चर्चा होती है उसमें बड़ी अजीबोगरीब बातें निकल कर सामने आती हैं। देश में सबसे ज्यादा नकारात्मक छवि उन्हीं की है। आम धारणा है कि मोदी बहुत ही विवादास्पद और मुस्लिम विरोधी नेता हैं। गुजरात दंगों में मुसलमानों की हत्या के लिए उनको दोषी भी माना जाता है। लेकिन साथ ही यह भी तर्क दिए जाते हैं कि उनके सत्ता में आने पर भारत-पाक रिश्तों में अच्छी प्रगति होगी।

विज्ञापन


पाक सरकार इस विषय पर बहुत ही स्पष्ट दिखाई देती है। उसका कहना है कि भारत में चाहे मोदी प्रधानमंत्री बने या कोई और, भारत सरकार को ही फैसला करना होगा कि वह इस्लामाबाद के साथ कैसे संबंध चाहती है। पाक सकारात्मक रूप से उसका जवाब देने के लिए हमेशा तैयार है।
विज्ञापन


स्थानीय मीडिया में आज कल आतंकवाद, उससे जुड़े विषयों और सरकार की तालिबान से बातचीत पर गंभीर चर्चा की जा रही है और भारत में चुनावी गतिविधियां फिलहाल जगह नहीं पा रही हैं। कभी भारत से खबर आती है तो उसमें मोदी पहले नंबर पर होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं जानकार

modi pak connection

उसमान काजी पिछले कई सालों से विकास के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं और दक्षिण एशिया के मामलों पर गहरी नजर रखते हैं, साथ ही हिंदी व बांग्ला के भी अच्छे जानकार हैं।

उनके मुताबिक पाक एस्टेबलिशमेंट (फौज और सरकार) और मीडिया भारत में राइट विंग के दलों की सरकार के बारे में और पाकिस्तान पर उसके प्रभाव को लेकर बड़ा डरावना दृश्य पेश करती है, लेकिन ऐतिहासिक रूप से भारत-पाक के बीच बेहतर संबंध नई दिल्ली में राइट विंग दलों की सरकार में हुए हैं जैसा कि वाजपेयी और देसाई सरकार में हुए।

उनकी नजर में भाजपा की मुस्लिम विरोधी राजनीति मुख्य रूप से उसका आंतरिक मामला है और लोकतांत्रिक देश धर्म या अपनी विचारधारा की बुनियाद पर विदेश नीति नहीं चला सकते हैं।

'भारतीय मुस्लिम भूल गए तो हम परेशान क्यों'

modi pak connection

वरिष्ठ पत्रकार अशरफ खान समझते हैं कि भारतीयों ने अगर मोदी को प्रधानमंत्री पद के लिए चुना तो वह पाकिस्तान के साथ शांति वार्ता बेहतर ढंग से कर सकते हैं और भारत में जब भी राइट विंग दलों की सरकार आई है तो पाक के साथ मुश्किल मुद्दों पर बातचीत में प्रगति हुई है क्योंकि वह बड़े फैसले लेने से कभी भी घबराते नहीं हैं।

उनके मुताबिक अब तो भारतीय मुसलमान भी मोदी का समर्थन कर रहे हैं और अगर वह गुजरात नरसंहार को भूल सकते हैं तो हम क्यों परेशान होते हैं? वर्ष 1998 में जब दोनों देशों में परमाणु परीक्षण किए थे तब भारत में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार थी और पाक में नवाज शरीफ की।

उस समय दोनों देशों के संबंध काफी खराब चल रहे थे और परमाणु परीक्षण ने इसमें ज्यादा तल्‍खी पैदा कर दी। लेकिन एक साल के भीतर ही दोनों देशों के नेतृत्व की लगातार कोशिशों से संबंध बेहतर होने की उम्मीद जगी और उसी दौरान वाजपेयी ने एक कठिन फैसला लिया और बड़े प्रतिनिधिमंडल के साथ खुद बस द्वारा लाहौर गए।

दूसरी तरफ वाघा सीमा पर शरीफ ने उनका भव्य स्वागत किया। इससे आम लोगों को एक दूसरे के देश जाने में आसानी हुई। आज तक लोग वाजपेयी की इज्जत करते हैं और संबंधों को बेहतर करने का पूरा श्रेय उन्हें और नवाज को देते हैं।

अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती

modi pak connection

कुछ तत्वों को दोनों पड़ोसी देशों के बेहतर संबंध ठीक नहीं लगे और करीब एक साल बाद कश्मीर के मुकाम कारगिल पर दोनों देशों की सेनाओं के बीच युद्ध छिड़ गया और शरीफ व वाजपेयी के तमाम प्रयासों को मिट्टी में मिला दिया गया।

उस समय जनरल मुशर्रफ पाक सेना प्रमुख थे और शरीफ सरकार इसके लिए उनको ही दोषी मानती है। भारत-पाक संबंधों को लेकर ऐतिहासिक फैसले भाजपा के दौर में लिए गए इसलिए पाक में इसी मुद्दे पर उनकी छवि बेहतर है और लोग वाजपेयी और उनके साथियों को बेहतर लफ्जों में याद करते हैं।

जाने-माने विश्लेषक अरशद मेहमूद कहते हैं कि उन्हें नहीं लगता कि मोदी के पीएम बनने से पाक पर कोई बुरा प्रभाव पड़ेगा। उनके मुताबिक मोदी भारत के ‘बिजनेस क्लास’ का प्रतिनिधित्व करते हैं और उनकी कोशिश होगी कि दोनों देशों के व्यापारिक संबंध बेहतर हो और अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले।

वह कहते हैं कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि इन लोगों का संबंध राइट विंग दलों से है लेकिन यह लोग ‘आउट ऑफ दि बॉक्स’ जाने का साहस रखते हैं और कठिन फैसले करते में हिचकिचाते नहीं हैं। वह कहते हैं कि पाक की सोच और विदेश नीति में यह सबसे बड़ी खराबी है और वह चाहते हैं कि अफगानिस्तान में हमारी मर्जी की सरकार बने और भारत में भी, यह तो दुश्मनी बढ़ाने वाली बात है।

लश्कर और जमात कर रहे मोदी विरोध

modi pak connection

जानकारों के मुताबिक पाक में मोदी का कड़ा विरोध करने वालों में भारत की ओर से मुंबई हमलों के लिए दोषी ठहराए जाने वाले हाफिज सईद की पार्टी जमात-उल-दावा और लश्कर-ए-ताइबा जैसे गुट हैं।

वह मानते हैं कि मोदी गुजरात में मुसलमानों के कातिल हैं और उनके सत्ता में आने से कश्मीर में हालात और खराब होंगे और अल्पसंख्यकों पर जुल्म ढाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed