फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Modi on Tharoor's step, Congress surprised

थरूर पर मोदी मेहरबान, कांग्रेस हैरान

Fri, 03 Oct 2014 07:53 PM IST
Updated Fri, 03 Oct 2014 07:53 PM IST
विज्ञापन
Modi on Tharoor's step, Congress surprised

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर को स्वच्छता अभियान के नौ रत्नों में शुमार कर अपने गैर राजनीतिक अभियान में परोक्ष सियासत खेल दी है।

विज्ञापन


साथ ही उन्होंने मीडिया और सियासी दलों से अपील की है कि वे इस अभियान को राजनीतिक रंग न दें। मोदी के इस कदम ने कांग्रेस को हैरान कर दिया है।

शशि थरूर कांग्रेस के उन नेताओं में से हैं, जो प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी की तारीफ करने में सबसे आगे थे। उनकी तारीफ से कांग्रेस को असहज होना पड़ा था।
विज्ञापन


उसके बाद कई और नेताओं ने भी मोदी के काम के अंदाज की तारीफ की, लेकिन थरूर बेबाक राय देने वाले पहले नेता थे। थरूर संयुक्त राष्ट्र में काम कर चुके हैं।

थरूर ने की थी मोदी की तारीफ

Modi on Tharoor's step, Congress surprised

यूपीए सरकार ने थरूर को संयुक्त राष्ट्र महासचिव पद के चुनाव में उम्मीदवारी के लिए आगे भी किया था। इसके बाद कांग्रेस में शामिल होकर उन्होंने 2009 में केरल से लोकसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।

इस साल की शुरुआत में ही वह अपनी पत्नी सुनंदा पुष्कर की दिल्ली के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत को लेकर भी चर्चा में रहे। मोदी और थरूर का तीखा संबंध भी रहा है।

चुनावों से पहले मोदी जब यूपीए सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे थे तो उन्होंने आईपीएल क्रिकेट विवाद को आधार बनाते हुए थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर पर निशाना साधते हुए उन्हें 50 करोड़ की गर्लफ्रेंड तक कह दिया था।

थरूर अपने विवादित बयानों के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने अपने एक ट्वीट में हवाई जहाज के इकोनॉमी क्लास को कैटल क्लास कहकर बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed