फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi office varansi chain loot

देखने गई थी पीएम मोदी का ऑफिस, छिन गई चेन

Fri, 22 Aug 2014 07:44 PM IST
Updated Fri, 22 Aug 2014 07:44 PM IST
विज्ञापन
modi office varansi chain loot

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय कार्यालय देखने के लिए रुकी एक महिला के गले से बाइक सवार दो बदमाश चेन खींचकर भाग निकले। इससे संसदीय कार्यालय के आसपास सुरक्षा की पोल खुल गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तहरीर लेकर मामले को रफा-दफा कर दिया।

विज्ञापन


भेलूपुर थाना क्षेत्र के रवींद्रपुरी के लेन नंबर 14 निवासी विश्वनाथ मंदिर के ट्रस्टी एवं बनारसी साड़ियों के कारोबारी उमाशंकर पोद्दार की बहू अमिता पत्नी आशीष रोजाना की तरह गुरुवार शाम तकरीबन छह बजे अपनी बेटी को डांस क्लास से लेकर वापस आ रही थीं। रास्ते में बेटी ने पीएम कार्यालय देखने की इच्छा जाहिर की।
विज्ञापन


अमिता बेटी के साथ वहां रुक गईं। इसी बीच बाइक सवार दो युवक आए और उनके गले से चेन खींच ली। अमिता कुछ समझ पातीं इससे पहले बदमाश फरार हो गए। हड़बड़ी में अमिता ने घर जाकर अपने पति को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार वालों ने भेलूपुर पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर बाद एक सब इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचा और पूछताछ कर लौट गया। उमाशंकर पोद्दार ने बताया कि पॉश कालोनियों में महिलाओं के साथ ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस तहरीर लेकर चुप बैठ जाती है।

100 से ज्यादा फरियादी पहुंचे

modi office varansi chain loot

समस्याओं के समाधान के लिए दौड़भाग करते थके फरियादियों ने अब प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय की राह पकड़ ली है। रवींद्रपुरी के लेन नंबर 11 में खुला यह कार्यालय उनकी उम्मीदों का केंद्र बन गया है। गुरुवार को भी फरियादी उमड़े।

कोई साफ-सफाई न होने की गुहार लेकर पहुंचा तो कोई नौकरी दिलाने की गुजारिश लेकर। सौ से अधिक पत्रक सौंपे गए। अब फरियादी मोबाइल और टेलीफोन के अलावा इंटरनेट से भी यहां अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे। फरियादियों की भीड़ को देखते हुए कार्यालय प्रबंधन यह सुविधा जल्द ही शुरू करने की तैयारी में है।  

संसदीय कार्यालय में गुरुवार को दूसरे दिन महंगाई, बिजली, सड़क, सार्वजनिक वितरण प्रणाली से जुड़ीं समस्याओं के बारे में पत्रक देकर लोगों ने अपनी गुहार लगाई। शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था के अलावा यहां की खस्ताहाल सड़कों से जुड़ीं समस्याएं भी लोगों ने कार्यालय के जरिये अपने सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचाईं।

बायोडाटा भी जमा कर रहे लोग

modi office varansi chain loot

कई लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी को संबोधित अपनी सीवी (बायो-डाटा) इस उम्मीद के साथ जमा की कि उन्हें नौकरी मिल जाएगी। अप्रूव्ड टूरिस्ट गाइड एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल भी कार्यालय पहुंचा। ज्ञापन के जरिये लाइसेंस रिन्यूवल की मांग की।

बताया कि सालों से उनके लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं हो रहा है, इसके चलते वे भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। कार्यालय प्रभारी शिव शरण पाठक ने बताया कि फरियादियों की भीड़ को देखते हुए अब ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने की सुविधा भी शुरू की जाएगी ताकि, लोगों को अपनी शिकायतें प्रधानमंत्री तक पहुंचाने में कोई दिक्कत न हो।

कार्यालय प्रभारी ने बताया कि दूसरे दिन सौ से भी ज्यादा लोगों ने अपनी समस्याएं दर्ज कराईं। इनके पत्रक एकत्रित किए गए और नाम, पता, फोन नंबर आदि ब्योरा भी रजिस्टर में दर्ज किया गया। ये सभी ब्योरे बाकायदा कंप्यूटर में फीड कराए जाएंगे। आवेदनों और पत्रकों की फाइलें तैयार कराई जा रही हैं। विभागों के साथ ही जरूरत पड़ने पर इन्हें विधायक, सांसद और मंत्री को भेजा जाएगा। उन्होंने कार्यालय 24 घंटे खुला रहने का दावा भी किया।

फोन या पोस्ट से भी दर्ज कराएं समस्याएं

modi office varansi chain loot

भाजपा के संसदीय कार्यालय में आप मोबाइल या टेलीफोन से भी अपनी समस्याएं दर्ज करा सकते हैं। कार्यालय की ओर से इसके लिए टेलीफोन नंबर 0542-2314000 तथा 0542-2314001 जारी किए गए हैं।

इसके अलावा डाक सेवा के जरिये भी आप अपनी शिकायतें कार्यालय के पते पर पोस्ट कर सकते हैं। कार्यालय प्रभारी के मुताबिक जल्द ही कार्यालय की ई- मेल आईडी भी जारी की जाएगी, ताकि लोग ऑनलाइन शिकायतें दर्ज करा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed