फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi, obama meet in white house,

व्हाइट हाउस में मिलेंगे मोदी-ओबामा

Tue, 09 Sep 2014 12:43 PM IST
Updated Tue, 09 Sep 2014 12:43 PM IST
विज्ञापन
modi, obama meet in white house,

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमरीका यात्रा के दौरान, अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ उनकी बैठकों का दौर दो दिन तक चलेगा। अमरीकी अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। मोदी और ओबामा 29-30 सितंबर को व्हाइट हाउस में मिलेंगे।

विज्ञापन


2005 में अमरीकी प्रशासन द्वारा पाबंदी लगाए जाने के बाद ये मोदी की पहली अमरीका यात्रा होगी। बताया जा रहा है कि मोदी और ओबामा के बीच सामरिक साझेदारी बढ़ाने के मुद्दे पर चर्चा होगी।
विज्ञापन


व्हाइट हाउस की ओर से कहा गया है कि अमरीकी राष्ट्रपति नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत को लेकर उत्सुक हैं।


साझेदारी बढ़ाने पर जोर

modi, obama meet in white house,

व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान में कहा गया है, "दोनों नेता आर्थिक विकास को बढ़ावा देने, सुरक्षा मामलों में आपसी सहयोग बढ़ाने और दोनों देशों के साथ दुनिया भर के फायदे के मुद्दों पर काम करने पर बातचीत करेंगे"। इसके अलावा दोनों नेताओं के बीच क्षेत्रीय मुद्दे, अफगानिस्तान, सीरिया और इराक की मौजूदा स्थिति पर भी बातचीत होगी।

2005 में अमरीकी प्रशासन ने मोदी को वीजा देने से इनकार कर दिया था। यह फैसला अमरीकी कानून के तहत किया गया था जिसके मुताबिक धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन करने वाले विदेशियों को अमरीका में प्रवेश नहीं दिया जा सकता है।

2002 में जब नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब राज्य में सांप्रदायिक दंगे हुए थे। दंगे में करीब 1000 लोग मारे गए थे, जिसमें ज्यादातर मुसलमान थे।

मुख्यमंत्री रहते हुए नरेंद्र मोदी पर दंगों के दौरान कार्रवाई न करने के आरोप लगते रहे हैं लेकिन भारत की किसी भी अदालत में वे दोषी नहीं पाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed