फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi name final in bjp-sangh meeting, timing of announcement still suspense

भाजपा-संघ बैठकः मोदी का नाम तय, समय पर सस्पेंस

Sun, 08 Sep 2013 01:58 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 08 Sep 2013 01:58 PM IST
विज्ञापन
modi name final in bjp-sangh meeting, timing of announcement still suspense

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा के बीच रविवार से शुरू हुई समन्वय बैठक में भगवा दल की ओर से पीएम पद के दावेदार के रूप में नरेंद्र मोदी के नाम पर लगभग मुहर लगा दी गई।

विज्ञापन


यह दो दिवसीय हाई-प्रोफाइल बैठक शुरू होने से पहले ही संभावना जताई जा रही थी कि 2014 में होने वाले आम चुनावों में पीएम उम्मीदवार के रूप में गुजरात के मुख्यमंत्री और भाजपा की चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष मोदी पर अंतिम फैसला हो जाएगा।
विज्ञापन


सम्मेलन शुरू होने से पहले मोदी ने शनिवार को आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की थी और ऐसा कहा जा रहा था कि संघ की ओर से उनका नाम तय कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक समन्वय समिति में आरएसएस ने साफ कर दिया है कि पीएम पद के लिए मोदी के नाम पर अंतिम मुहर लगानी ही होगी। अब सिर्फ समय को लेकर सस्पेंस है कि उनके नाम का एलान इसी साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले किया किया जाए या बाद में।

आरएसएस प्रवक्ता मनमोहन वैद्य ने शनिवार को कहा था, "संघ अपनी स्थिति साफ कर चुका है। उसने भाजपा को बता भी दिया है। पार्टी यह जानती है। अब पार्टी को तय करना है कि ऐलान कब करना है। मैं यह यहां नहीं बता सकता।"

लालकृष्ण आडवाणी ओर सुषमा स्वराज जैसे वरिष्ठ भाजपा नेता पीएम दावेदार के रूप में मोदी की नियुक्ति को लेकर खुश नहीं हैं। अगर मोदी को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया भी जाता है, तो आडवाणी और उनके समर्थक चाहते हैं कि इसकी घोषणा साल के अंत तक टाल दी जाए।


आगामी चुनावों में भाजपा के पीएम पद के दावेदार के अलावा समन्वय समिति में विधानसभा चुनावों पर भी चर्चा हो रही है। इस बैठक में भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी, पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह, लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज और राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली के अलावा संघ के वरिष्ठ सदस्य हिस्सा ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed