फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Modi must work now instead of giving excuses:Rahul

काम करें, बहानेबाजी न करें पीएम मोदी : राहुल

Fri, 05 Feb 2016 09:28 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 05 Feb 2016 09:28 PM IST
विज्ञापन
Modi must work now instead of giving excuses:Rahul

संसद की कार्यवाही न चलने देने के लिए सीधे गांधी परिवार को जिम्मेदार ठहराने संबंधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने करारा पटलवार किया है। राहुल ने कहा कि पीएम का काम बहाना बनाना नहीं होता.. उन्हें अब देश चलाने का काम शुरू कर देना चाहिए।

विज्ञापन


इस महीने की 23 तारीख से शुरू हो रहे संसद के बजट सत्र से पहले मोदी और राहुल के इन बयानों से सत्ता पक्ष और विपक्ष में नए सिरे से तकरार शुरू होने के कयास लगाए जा रहे हैं। प्रदेशाध्यक्षों के साथ बैठक के बाद मोदी के निजी आरोप से नाराज राहुल ने कहा कि पीएम का काम सरकार चलाना होता है, उनका काम बहाना बनाना नहीं है।
विज्ञापन


मोदी पर कटाक्ष करते हुए राहुल ने कहा कि पिछले 18 माह से पीएम केवल बहानेबाजी कर रहे हैं। वह केवल यही बता रहे हैं कि अर्थव्यवस्था क्यों नहीं चल रही, क्यों नहीं किसानों को उनका बकाया मिल रहा, मजदूरों को क्यों नहीं लाभ मिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहानेबाजी के लिए मोदी को नहीं चुना गया

Modi must work now instead of giving excuses:Rahul

देश ने बहानेबाजी के लिए मोदी को नहीं चुना है। देश ने एक नेता को चुना है और उस नेता को बहानेबाजी नहीं करना चाहिए। उनको वह काम करना चाहिए जिस काम के लिए उन्हें चुना गया है।

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि लेकिन दुख इस बात की है कि पीएम को अब तक पता नहीं है कि उनका काम देश चलाना है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से हम कह रहे हैं कि मोदी सरकार गरीबों, मजदूरों और किसानों की परवाह नहीं कर रही, लेकिन अब तो उद्योगपति भी रोने लगे हैं।

बड़े उद्योगपति कहने लगे हैं कि भले ही मोदीजी उनके लिए सरकार चला रहे हों लेकिन वह उनका काम नहीं करवा रहे हैं। ऐसे में अब मोदी जी निश्चिततौर पर बहानेबाजी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed