फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi must not talk on issues he has little knowledge says khurshid

मोदी को मिली सलाह, 'सीमित ज्ञान हो तो न बोलें'

Mon, 13 May 2013 08:47 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 13 May 2013 08:47 AM IST
विज्ञापन
modi must not talk on issues he has little knowledge says khurshid

विदेश नीति पर प्रतिक्रिया देने पर विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को आडे़ हाथों लेते हुए सलाह दी है कि जिस बारे कम ज्ञान हो उस बारे में मोदी को नहीं बोलना चाहिए।

विज्ञापन


केंद्र सरकार के विदेश नीति पर मोदी के टिप्पणी करने पर खुर्शीद ने उनकी आलोचना की।

विदेश मंत्री ने कहा, 'नरेंद्र मोदी के लिए यह बेहतर होगा कि जिस क्षेत्र में वह खुद को सफल मानते हैं उसी में चर्चा करें। लेकिन जिस क्षेत्र में उनका कोई योगदान नहीं है और उसके बारे में सीमित ज्ञान है तो मेरी सलाह है कि ऐसे मुद्दों पर उनको नहीं बोलना चाहिए। उन्हें दूसरों को काम करने देना चाहिए।'
विज्ञापन


अमेरिका को मोदी को वीजा देने से इंकार करने पर खुर्शीद ने कहा कि अगर कोई अपने यहां उनको नहीं आने देना चाहता तो मोदी को इसके पीछे के कारणों के बारे में सोचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी को सलाह देते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि पहले सोचना चाहिए फिर बोलना चाहिए। यह विदेश नीति का ही एक हिस्सा है। जिस व्यक्ति को किसी देश में प्रवेश न मिल रहा हो उसे पहले शर्मिंदगी महसूस करनी चाहिए।

विदेश मंत्री गुजरात के शहर सूरत में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed