फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi mother very happy appointed son pm candidate

मोदी की मां बोलीं, उम्मीदों पर खरा उतरेगा बेटा

Sat, 14 Sep 2013 01:44 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 14 Sep 2013 01:44 AM IST
विज्ञापन
modi mother very happy appointed son pm candidate

नरेंद्र मोदी को पीएम पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर उनकी मां भी बेहद खुश दिखीं। नरेंद्र मोदी के भाई पंकज मोदी अहमदाबाद में रहते हैं और 95 वर्षीय मां भी उनके साथ रहती हैं।

विज्ञापन


मोदी को पीएम पद का उम्मीदवार बनाए जाने की सूचना लेकर जब भाजपा कार्यकर्ता वहां पहुंचे तो यह खबर सुनकर उनकी मां बेहद खुश हुईं।

उन्होंने कहा कि मेरा बेटा देश की उम्मीदों पर खरा उतरेगा। वह बचपन से ही बेहद परिश्रमी रहा है।

भाजपा के सबसे ‘चोखा माल’ हैं मोदी
वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने कहा कि नमो (मोदी) भाजपा का चोखा माल हैं। पार्टी उन्हें देश के सामने पेश करेगी। लोग उन्हें पसंद करते हैं या नहीं, यह वक्त बताएगा। संसदीय बोर्ड के फैसले को सभी लोगों को स्वीकार करना चाहिए।
विज्ञापन


शिवराज की मोदी को बधाई
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नरेंद्र मोदी के ओजस्वी नेतृत्व में पार्टी की प्रभावशाली जीत सुनिश्चित होगी। उनके नेतृत्व में भारत उन नई ऊंचाइयों को हासिल करेगा, जिसका यह देश और इसके नागरिक हकदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ से चुनाव लड़ने की अटकलें

इधर नरेंद्र मोदी के आगामी लोकसभा चुनाव लखनऊ से लड़ने की अटकलें फिर से शुरू हो गई हैं।

माना जा रहा है कि मोदी उसी सीट से लोकसभा का शुभारंभ करेंगे जो पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम हुआ करती थी।

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ही नहीं मोदी भी अपनी पैनी नजर यूपी पर बनाए हुए हैं। चुनाव की जमीन तैयार करने के लिए उन्होंने अपने करीबी अमित शाह को सूबे में चुनाव प्रभारी पहले ही नियुक्त कर दिया है।

माना जा रहा है कि पार्टी की ओर से जल्द यह भी घोषित किया जाएगा कि मोदी लखनऊ से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

सूत्रों की मानें तो यूपी में लोकसभा की 80 सीटों में ज्यादा से ज्यादा सीटें हासिल करने के लिए भाजपा खुद भी यह चाहती है कि मोदी की लहर को राज्य में भुनाया जाए। यह माना जा रहा है कि यदि मोदी लखनऊ से चुनाव लड़ेंगे तो यूपी में जीत का आंकड़ा बढ़ जाएगा।


पार्टी नेताओं के बीच यह चर्चा जोरों पर है कि मौजूदा हालात में यूपी में भाजपा 25 सीटों पर जीतने की उम्मीद है तो मोदी के यूपी से चुनाव लड़ने पर यह आंकड़ा 40 सीटों तक पहुंच सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed