फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Modi minister Appeared in action from the first day

पहले ही दिन से एक्शन में दिखे नरेंद्र मोदी के मंत्री

Wed, 28 May 2014 07:45 AM IST
Updated Wed, 28 May 2014 07:45 AM IST
विज्ञापन
Modi minister Appeared in action from the first day

नरेंद्र मोदी सरकार के तमाम मंत्री मंगलवार को कामकाज संभालते ही पूरी तरह से ऑपरेशनल मूड में दिखाई दिए।

विज्ञापन


रामविलास पासवान, रविशंकर प्रसाद, नजमा हेपतुल्ला, डा. हर्षवर्द्धन, संजीव बालियान, नरेंद्र सिंह तोमर समेत कई मंत्रियों ने आला अधिकारियों के साथ बैठकर कर सरकार की प्राथमिकताएं बताईं।

वैसे तो मंत्रियों का मंत्रालय में पहला दिन लोगों से गुलदस्ते और हाथ मिलाने में ही बीता, लेकिन कई मंत्रियों ने कामकाज को लेकर अपनी गंभीरता जाहिर की। उन्होंने अपने बॉस यानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी तारीफों के पुल बांधे।
विज्ञापन

अध‌िकार‌ियों से म‌िले मंत्री

Modi minister Appeared in action from the first day

कई मंत्रियों ने वैसे तो पत्रकारों के सामने मंत्रालय के अंदर पूजा पाठ करने से परहेज किया, लेकिन बताया जाता है कि कई मंत्रियों ने दोपहर में पूजा पाठ कराकर आगे का काम बढ़ाया।

मोदी सरकार के ज्यादातर मंत्रियों ने देश के विकास और मोदी को धन्यवाद कहने के अलावा ज्यादा कुछ बोलने से इनकार ही किया। मगर प्रधानमंत्री कार्यालय के राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने धारा 370 को खत्म करने का काम शुरू करने की बात कहकर विवाद छेड़ दिया।

जेटली और सुषमा भी रहे एक्शन में

Modi minister Appeared in action from the first day

वहीं नए नागरिक विमानन मंत्री ने कहा कि उन्हें पूर्व और वर्तमान प्रधानमंत्री के बीच कोई समानता नजर नहीं आती।

अल्पसंख्यक मंत्री नजमा हेपतुल्ला ने कहा कि आरक्षण समाधान नहीं है बल्कि विकास समाधान है। ग्रामीण विकास मंत्री गोपीनाथ मुंडे ने कहा कि उन्हें इस क्षेत्र का अनुभव है।

हमारा ध्यान पेयजल, सफाई और सड़कों पर होगा। रक्षा व वित्त मंत्रालय का कार्यभार संभालते ही अरुण जेटली ने कहा कि कैबिनेट के अगले विस्तार तक रक्षा मंत्रालय उनके पास रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed