मोदी ने शुरू की सरकार बनाने की रणनीति!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव में अपना मैराथन प्रचार अभियान खत्म करने के बाद भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने शनिवार रात को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की।
इस दौरान दोनों नेताओं ने चुनाव प्रचार अभियान की समीक्षा की और भविष्य की रणनीति पर विचार विमर्श किया। इसके अलावा मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से उनके घर जाकर आशीर्वाद लिया।
अटल के भी घर गए मोदी
लोकसभा चुनाव के अंतिम और 9वें चरण के तहत उत्तर प्रदेश में अपनी चुनावी रैलियों को संबोधित करने के बाद मोदी शनिवार देर शाम दिल्ली पहुंचे। दिल्ली पधारने के बाद वह सीधे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के घर गए।
गुजरात के मुख्यमंत्री ने ट्वीट के जरिए बताया कि अंतिम चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद वह अटलजी का आशीर्वाद लेने उनके घर गए। इससे पहले चुनाव अभियान शुरू करने से पहले भी उनका आशीष लिया था। उनसे मुलाकात करना हमेशा खास रहा है।
सरकार बनाने की कवायद शुरू