फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Modi meeting with ministers on inflation issue

महंगाई पर लगाम लगाने की पूरी तैयारी में मोदी सरकार

Thu, 26 Jun 2014 10:00 PM IST
एजेंसी/अमर उजाला, नई दिल्ली
एजेंसी/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 26 Jun 2014 10:00 PM IST
विज्ञापन
Modi meeting with ministers on inflation issue

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महंगाई पर लगाम और खाद्य सुरक्षा को लेकर गुरुवार को केन्द्रीय मंत्रियों के साथ बैठक की। जिसमें मौजूदा स्थिति की समीक्षा की गयी और मूल्य वृद्धि की निगरानी करने का फैसला किया गया।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने रेल किराया, गैस एवं तेल कीमतों की वृद्धि और मानसून की बारिश कम होने से सूखे की आशंका को देखते हुये अपने आवास पर यह बैठक बुलायी।

जिसमें वित्त मंत्री अरूण जेटली, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह और खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री रामविलास पासवान शामिल हुए।

बैठक में मोदी के साथ चार केंद्रीय मंत्री

Modi meeting with ministers on inflation issue

बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रेल किरायों में वृद्धि, तेल एवं गैस की कीमतों में बढोतरी चीनी मूल्यों में वृद्धि को देखते हुए महंगाई पर इसके असर की समीक्षा की।

उन्होंने इस साल मानसून की बारिश कम होने के कारण सूखे की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका को देखते हुए कृषि उत्पादन की भी समीक्षा की। साथ ही खाद्य सुरक्षा कानून के क्रियान्वयन के बारे में भी विचार-विमर्श किया।

प्रधानमंत्री ने संबद्ध मंत्रियों को निर्देश दिया कि वे स्थिति पर नजर रखें और कीमतों को नियंत्रण में रखने के उपायों पर विचार करें। किसी भी तरह की अनियमितताओं को रोकने के लिये तुरंत कड़े कदम उठाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

फूड सिक्योरिटी एक्ट पर सख्त सरकार

Modi meeting with ministers on inflation issue

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि इस मूल्य वृद्धि का प्रतिकूल असर जनता पर नहीं पड़े और किसी तरह की कालाबाजारी नहीं हो। उन्होंने महंगाई को रोकने के लिये संबद्ध मंत्रालय को आपस में समन्वय कर स्थिति की निगरानी करने का भी निर्देश दिया।

बैठक के बाद खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री रामविलास पासवान सामने आए। उन्होंने बैठक में लिए फैसलों की जानकारी दी। पासवान ने बताया, "फूड सिक्योरिटी एक्ट लागू होगा। सरकार बीज-खाद पर सब्सिडी जारी रखेगी। बारिश से बचाने के लिए अनाज का संरक्षण किया जाएगा। फूड सिक्योरिटी को लेकर राज्य सरकार से बात की जाएगी। केंद्र सरकार इस मुद्दे पर राज्य सरकार को पत्र लिख कर उनसे सहयोग मांगेगी। पूरे देश में खाद्य सुरक्षा योजना को तेजी से लागू किया जाएगा।"

विज्ञापन

राज्यों को 3 महीने का समय

Modi meeting with ministers on inflation issue

उन्होंने कहा, "जिन राज्यों में खाद्य सुरक्षा कानून लागू नहीं हुआ है, उन्हें आने वाले तीन महीने में इस अहम कानून को लागू करने के लिए कहा जाएगा। यह कानून 5 जुलाई 2013 से लागू है। सितंबर में इस संबंध में अध्यादेश जारी हुआ था। सभी राज्य सरकारों से कहा गया था कि वे 365 दिन के भीतर इसको लागू कर दें। लेकिन कुछ ही राज्यों ने इसे लागू किया है।"

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, "इस मुद्दे पर बैठक में चर्चा की गई, जिसमें इस योजना की अवधि को तीन महीना और बढ़ाने का फैसला किया गया है। इस दौरान राज्य सरकारों से इसे लागू करने को कहा जाएगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed