फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi meeting with bjp workers

'मिशन 2014' की कामयाबी के लिए मोदी ने दिया यह मंत्र

Fri, 02 Aug 2013 01:35 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Fri, 02 Aug 2013 01:35 AM IST
विज्ञापन
modi meeting with bjp workers

भाजपा ने मिशन 2014 के लिए अपनी तैयारी तेज कर दी है। पार्टी के चुनाव अभियान की कमान थाम रहे नरेंद्र मोदी ने पार्टीजनों को जल्दी से जल्दी बूथ स्तर तक सक्रिय होने को कहा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब समय बहुत कम बचा है और इसी अल्प समय में पूरी तैयारी कर आगामी चुनाव में विजय पताका फहरानी होगी।

लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए चुनाव अभियान समिति से संबंधित सभी 20 कमेटियों के अध्यक्षों से शीघ्र अपनी कार्ययोजना पेश करने को कहा गया है।

मोदी से पंगा लेना भारी पड़ा, पद गंवाया
विज्ञापन


मोदी और राजनाथ सिंह के साथ इन समितियों के अध्यक्षों की यह पहली बैठक थी। दोनों ने समितियों की तैयारियों की समीक्षा की। समितियों के अध्यक्षों ने चुनाव को लेकर अपनी-अपनी योजना व रणनीति को पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगभग तीन घंटे चली इस बैठक में चुनावी रणनीति व योजनाओं पर विचारविमर्श किया गया। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की संघ नेताओं के साथ बैठक के बाद हुई इस बैठक में सभी नेताओं को बिना समय गंवाए चुनाव की तैयारी में जुट जाने को कहा गया।

राहुल नहीं, ओबामा से है मोदी का मुकाबला!

खासतौर पर बूथ स्तर तक अपनी मौजूदगी दर्ज कराने को कहा गया है। बैठक में लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज, राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली, पार्टी के चुनाव प्रबंधन व कार्यक्रम समिति के प्रमुख मुख्तार अब्बास नकवी समेत सभी 20 समितियों के अध्यक्ष मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed