फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Modi may go for smaller team, technocrats

यूपीए से कितनी अलग होगी मोदी कैबिनेट?

Thu, 22 May 2014 12:38 PM IST
Updated Thu, 22 May 2014 12:38 PM IST
विज्ञापन
Modi may go for smaller team, technocrats

नरेंद्र मोदी की नई कैबिनेट का कैसी होगी, ये सवाल अब भी पूछा जा रहा है। 16 मई के बाद से कयासीबाजी की जा रही है, कैबिनेट में जगह पाने के लिए गुजरात भवन के बाहर भाजपा नेताओं का तांता लगा है।

विज्ञापन


मंगलवार को उन्हें प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया। 26 मई शपथ ग्रहण की तारीख मुकर्रर की गई है। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने मंत्रियों की सूची भेजने का अनुरोध किया है। फिर भी नरेंद्र मोदी ने मंत्रिमंडल को लेकर अब तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं।
विज्ञापन


हालांकि ऐसी खबरें जरूर आ रही है कि नरेंद्र मोदी की कैबीनेट का चेहरा-मोहरा, रूप-रंग वैसा बिलकुल नहीं होगा, जैसे यूपीए सरकार का था। नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में ऐसी कई खूबियां हो सकती हैं, जो पिछली यूपीए सरकार में नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपीए कैबिनेट से छोटी होगी मोदी की कैबिनेट

Modi may go for smaller team, technocrats

माना जा रहा है‌ कि नरेद्र मोदी की कैबिनेट में मंत्रियों की संख्या यूपीए सरकार की कैबिनेट से कम रह सकती है। माना जा रहा है क‌ि नरेंद्र मोदी अपनी कैबिनेट में यूपीए सरकार की 70 मंत्रियों की कैबिनेट के उलट लगभग 50 मंत्री ही शामिल करेंगे।

मंत्रियो की संख्या कम करने के ‌लिए कई मंत्रालयो का आपस में विलय भी किया जा सकता है।

एक व‌रिष्ठ भाजपा नेता ने बताया, 'भाजपा की योजना यूपीए के 70 मंत्रियों की क‌बिनेट की तुलना में छोटा मंत्रिमंडल गठित करने की है। हमारी कैबिनेट में मंत्रियों की संख्या लगभग 50 तक रह सकती है। कई मंत्रालयों का आपस में विलय भी किया जा सकता है।

कई मंत्रालयों का किया जाएगा विलय

Modi may go for smaller team, technocrats

जिन मंत्रालयों को आपस में विलय करने पर विचार चल रहा है, उनमें पॉवर, कोल, एटॉमिक और रिन्यूवेबल एनर्जी भी शामिल है। इन्हें मिलाकर एक मंत्रालय ऊर्जा मंत्रालय बनाया जाएगा।

ऐसे ही सड़क, प‌रिवहन, राजमार्ग, शिपिंग और पोर्ट मंत्रालयों को आपस में मिलाकर परिवहन मंत्रालय बनाया जा सकता है। नई कैबिनेट में सभी प्रमुख मंत्रालयों का भाजपा अपने पास ही रखेगी।

इन मंत्रालयों में गृह, रक्षा, वित्त और विदेश मंत्रालय शामिल हैं। माना जा रहा है कि वरिष्ठ भाजपा नेता अरूण जेटली वित्तमंत्री पद की दौड‍़ की रेस में सबसे आगे हैं। कैबिनेट में भाजपा के सहयोगी दलों को भी शामिल किया जाएगा।

मोदी की कैबिनेट में टेक्नोक्रेट्स को भी मौका

Modi may go for smaller team, technocrats

मोदी की कैबिनेट में टेक्नोक्रेट्स को भी मौका दिया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक, राज्यमंत्रियों के स्तर पर और छोटे मंत्रालयों की जिम्मेदारी टेक्नोक्रेट्स को सौंपी जाएगी।

मोदी की कैबिनेट की सही-सही तस्वीर अगले दो दिनों में साफ हो जाने की संभावना है। मंत्रालयों की बंटवारें में मोदी के फैसलों का ही अंतिम माना जा रहा है।

टैक्नोक्रेट्स को शामिल करने के मोदी सरकार का मकसद सरकारी कामकाज में उनकी विशेषज्ञता का अधिक-अधिक से उपयोग करना है। टेक्नोक्रेट्स मोदी सरकार को कई महत्वपूर्ण परामर्श दे सकते हैं।

बड़े मंत्रालयों को भाजपा अपने पास रखेगी

Modi may go for smaller team, technocrats

हालांकि बड़े मं‌त्रालयों की जिम्मेदारी ऐसे ही नेताओं को दी जाएगी, जिनकी वैश्विक स्तर पर बेहतर समझ हो। बड़े मंत्रालयों को भाजपा अपने ही नेताओं के बीच बांट सकती है।

अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार के विपरीत इस बार सहयोगी दलों को ऐसे मंत्रालयों से दूर ही रखा जाएगा। सरकार के भीतर सुरक्षा मामलों की कैबिनेट को सबसे ताकतवार माना जा है। प्रधानमंत्री समेत इस सम‌िति में रक्षा, गृह, वित्त और विदेश मंत्री शामिल होते है।

वाजपेयी सरकार ने सुरक्षा मामलो की कैबिनेट में सहयोगी दलों को भी शामिल किया था। जॉर्ज फर्नांडिज राजग सरकार में रक्षामंत्री थे। हालांकि यूपीए सरकार में किसी भी सहयोगी दल को सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी में नहीं शामिल किया गया। 

यूपीए कैबिनेट में थे 70 मंत्री

Modi may go for smaller team, technocrats

सूत्रों का कहना है कि कैबिनेट में शामिल करने के लिए कई टेक्नोक्रेट्स को आमंत्रित किया गया है।

पिछले कई दिनों से एचडीएफसी बैंक के चेयरमैन दीपक पारेख और आईसीआईसीआई बैंक के गैर कार्यकारी चेयरमैन केवी कामथ की मोदी मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की चर्चा भी है।

यूपीए सरकार में कैबिनेट स्तर के 28, राज्य स्तर (स्वतंत्र प्रभार) के स्तर के 11 और राज्य स्तर के 32 मंत्री शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed