फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Modi may contest from UP

‘यूपी से चुनाव लड़ सकते हैं नरेंद्र मोदी’

Mon, 11 Feb 2013 08:00 AM IST
कानपुर/रजा शास्त्री
कानपुर/रजा शास्त्री Updated Mon, 11 Feb 2013 08:00 AM IST
विज्ञापन
Modi may contest from UP

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। संसदीय चुनाव की रणनीति को लेकर भाजपा में हो रही चर्चाओं में यह बिंदु भी शामिल है। यह कहना है गुजरात प्रदेश भाजपा के मंत्री राजेश पटेल का। उन्होंने कहा कि वैसे तो इस पर फैसला पार्टी हाईकमान को करना है लेकिन ‘मोदी के यूपी से लड़ने पर प्रदेश में ‘करंट’ पैदा हो जाएगा। गुजरात में तो चिंता की बात ही नहीं है, यूपी में बहुत फायदा हो सकता है। उन्होंने कहा कि मोदी को प्रधानमंत्री पद पर प्रोजेक्ट करने का यही उचित समय है। एनडीए के घटकों से भी इस संबंध में बात की जा सकती है।’

विज्ञापन


गुजरात के भाजपा नेता राजेश पटेल रविवार दोपहर जिला भाजपा कार्यालय आए थे। वहां उनसे बातचीत हुई तो वे बोले कि मोदी देश में कहीं से भी चुनाव जीत सकते हैं, जनता उनके पक्ष में है। यूपी का देश की राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान है। यहां का संदेश पूरे देश में जाता है। भाजपा राष्ट्रीय पार्टी है। वैसे  मोदी खुद कहते हैं कि ‘पार्टी में व्यक्ति नहीं कमल निशान महत्वपूर्ण है।’ कमल निशान पर कोई भी नेता देश में कहीं भी चुनाव लड़ सकता है।
विज्ञापन


पटेल ने एक बार फिर यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी की बात दुहराई कि पूरे देश में भाजपा एक है। किसी नेता को किसी भी सीट का टिकट दिया जा सकता है। भाजपा में यह फिक्स नहीं है कि कोई नेता अमुक स्थान से ही चुनाव लड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटेल ने बताया कि गुजरात नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की तैयारी दस साल से कर रहा है। वर्ष 2002 में मोदी ने नवरात्र का पहला ‘ग्लोबल’ कार्यक्रम किया। इसमें दुनिया भर के देशों को दावत दी गई थी। औद्योगिक विकास के लिए ‘गुजरात वायब्रेंट’ कार्यक्रम भी हिट हुआ है। मोदी पुराने ‘तंत्र’ से बेहतर काम लेने के माहिर हैं। यही उनका ‘जादू’ है। उन अफसरों की नियुक्ति तो कांग्रेस के जमाने में ही हुई थी। पटेल ने कहा कि वे राजस्थान घूम कर आए हैं और अब यूपी में हैं। ‘मोदी का नाम आम आदमी की जुबान पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed