फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi man ki baat

काले धन की 'पाई-पाई' वापस लाऊंगा: मोदी

Sun, 02 Nov 2014 09:38 PM IST
Updated Sun, 02 Nov 2014 09:38 PM IST
विज्ञापन
modi man ki baat

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रेडियो के जरिए 'मन की बात' की। रेडियो पर उनका ये संबोधन सुबह 11 बजे शुरु हुआ। पीएम अपने पिछले रेडियो संबोधन 'मन की बात' को जनता से मिली सराहना से खुश दिखे। इससे पहले उन्होंने 3 अक्टूबर को रेडियो के जरिए मन की बात का पहला संबोधन किया था।

विज्ञापन


मोदी ने कहा कि,"एक महीने का वक्त लंबा समय होता है, इस बीच दिवाली का भी त्यौहार आया। सभी के जीवन में नई अनुभूति हुई। मैं दिवाली से पहले सियाचिन में अपने सैनिकों से मिलने गया था। क्यों हम उन्हीं के कारण तो दिवाली मना पाते हैं।"
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि," सैनिकों ने विदेश में होने वाली खेल प्रतियोगिता में भी गोल्ड मेडल दिलाया। हमें अपने सैनिकों पर गर्व है।"

सफाई अभियान ने लिया जन आंदोलन का रूप: मोदी

modi man ki baat

प्रधानमंत्री ने कहा कि,"पिछली बार मैंने खादी की बात की थी, तो खादी की बिक्री सवा सौ गुना बढ़ गई। हम से सोचते हैं कि कुछ नहीं हो सकता लेकिन ऐसा नहीं है।"

एक उदाहरण बताते हुए उन्होंने कहा कि,"मेरे पास एक मेल आया जिसमें सतना के भरत भाई ने अपनी बात बताई। वे ट्रेन में थे और कोई भी गंदगी नहीं फैला रहे था। ऐसा उन्होंने पहली बार देखा।"

उन्होंने बताया कि,"मेरे पास उद्योग जगत के लोग आते हैं और 10 मिनट में से तीन-चार मिनट स्वच्छ भारत अभियान की बातें करते हैं। सबसे ज्यादा इस अभियान में मदद की बच्चों ने जो ना तो खुद कूड़ा फैलाते हैं और अपने परिवार को भी ऐसा करने से रोकते हैं।"

उन्होंने कहा कि,"अगर हम गरीबों की मदद करना चाहते हैं तो गंदगी ना फैलाएं क्योंकि इससे सबसे ज्यादा नुकसान गरीबों का होता है।"

विज्ञापन

डिसेबल्ड बच्चों पर ये बोले मोदी

modi man ki baat

पीएम ने कहा कि," हमें डिसेबल्ड बच्चों और लोगों के लिए भी काफी कुछ करना है। सरकारी अधिकारियों ने भी कुछ सुझाव दिए हैं और कुछ योजनाएं बनाई हैं।

एचआरडी मिनिस्ट्री ने ये तय किया है कि केंद्रीय विद्यालयों और कुछ अन्य शिक्षण संस्थानों को एक-एक लाख रुपया दिया जाएगा ताकि वहां पर डिसेबल्ड बच्चों के लिए काम किया जा सके।

इसके बाद मोदी ने हाल फिलहाल के सबसे चर्चित मुद्दे यानि कि कालेधन पर बात की। उन्होंने देशवासियों से वादा किया कि वो कालेधन की पाई पाई वापस लाएंगे। उन्होंने क्या कुछ कहा जानिए अगली स्लाइड में।

विज्ञापन

ज़रूर वापस आएगा कालाधन: मोदी

modi man ki baat

उन्होंने कहा कि," मेरे देशवासियों, आप अपने प्रधानसेवक पर पर भरोसा कीजिए। भारत के गरीब का जो पैसा बाहर गया है उसकी पाई पाई वापस आएगी, ये मेरा कमिटमेंट है। वापसी के रास्ते क्या हों, पद्धति क्या हो उसके विषय में मतभिन्नता हो सकती है लेकिन ये पैसा वापस आएगा जरूर।"

मोदी ने कहा कि,"जो पैसा से बाहर गया है वो देश के गरीब का पैसा है। मेरे प्रयासों में कोई कमी नहीं है। मुझे आपका आशीर्वाद चाहिए। मुझे जो भी करना पड़ेगा मैं करूंगा और ये कालाधन वापस आएगा।"

उन्होंने कहा, "किसी को पता नहीं है कि देश का कितना काला धन बाहर है। नाम मुझे पता है और ना पहले की सरकार को पता था। ये चाहे जितना हो, दो रुपया, 10 रुपया, करोड़, अरब या खरब। ये पैसा वापस आएगा।"

नशे के मुद्दे पर मांगे जनता के सुझाव

modi man ki baat

मोदी ने एक और महत्वपूर्ण मुद्दा अपने संबोधन में उठाया। ये मुद्दा है नशाखोरी का। उन्होंने कहा कि अगले संबोधन में वो इस मुद्दे पर बात करेंगे लेकिन इसको कैसे रोका जा सकता है इसके लिए उन्होंने जनता के सुझाव आमंत्रित किए।

उन्होंने कहा कि,"देश के बहुत सारे लोग इंटरनेट से जुड़े नहीं हैं वह कैसे मेल करेंगे, कैसे मैसेज करेंगे और कैसे अपनी सलाह दे पाएंगे। लेकिन वह लोग रोडियो पर मुझे सुनते हैं।"

उन्होंने कहा कि,"आप मुझे चिट्ठी भी भेजेंगे तो मुझे तक पहुंच जाएगी। मैं अगले महीने आपसे फिर बात करूंगा, रविवार को करूंगा, 11 बजे करूंगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed