{"_id":"4b18e2b56634cf80f7ba5e4d0b005a02","slug":"modi-man-ki-baat-10-major-things-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी की 'मन की बात': दस अहम बातें","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मोदी की 'मन की बात': दस अहम बातें
Updated Sun, 14 Dec 2014 02:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार आकाशवाणी पर अपने विशेष संबोधन 'मन की बात' में नशे का मुद्दा उठाया है। इसमें कही गई दस खास बातें इस प्रकार हैं।
विज्ञापन
हेल्पलाइन: नशे की रोकथाम के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन बनाई जाएगी।
थ्री डी: ड्रग्स बुराइयों का थ्री डी है; डार्कनेस, डिस्ट्रक्शन और डिवास्टेशन।
ड्रग्स और आंतक: ड्रग्स का पैसा आतंक फैलाने वालों के पास भी तो जा सकता है।
नो कहें: नशा न तो 'स्टाइल स्टेटमेंट' है और न ही 'कूल'…इसे ना करने की हिम्मत जुटाइए।
लक्ष्य: माता-पिता बच्चों को कुछ लक्ष्य दें, शैक्षिक संस्थाएं बच्चों के प्रति जागरूक रहें।
मुहिम: सोशल मीडिया को ड्रग फ्री इंडिया हैशटैग के साथ मुहिम चलानी चाहिए।
सलाम: जम्मू-कश्मीर की टीम का मुंबई को हराना उनके बुलंद हौसलों को दिखाता है। बाढ़ से सारे मैदान पानी से भरे थे, हालात विपरीत थे, ऐसे में उनकी सफलता अभूतपूर्व है।
विज्ञापन
योग दिवस: संयुक्त राष्ट्र का 21 जून को योग दिवस घोषित करना गौरव की बात। योग पर 177 देशों का को-स्पान्सर बनना विश्व रिकॉर्ड है।
दिल मिले: हाल में मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में हाथ में कागज कलम नहीं था, साथ में अफसर नहीं थे, फाइलें भी नहीं थी। सभी ने दो-ढाई घंटे दिल खोलकर बात की।
विज्ञापन
नॉर्थ ईस्ट: प्रकृति देखनी है तो पूर्वोत्तर जरूर जाएं। अपार शक्तियों की संभावनाओं से भरा है ये अंचल। यहां के लोगों का अपनापन दिल को छूने वाला है।