फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi lovers should go to gujarat, says cong minister's son

राणे के बोल, मोदी को चाहने वाले मुंबई से गुजरात चले जाएं

Sun, 04 Aug 2013 09:01 AM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Sun, 04 Aug 2013 09:01 AM IST
विज्ञापन
modi lovers should go to gujarat, says cong minister's son

देश की औद्योगिक राजधानी मुंबई में रहने वाले गुजरातियों से संबंधी अपने बयान के तूल पकड़ने के बाद स्वाभिमान संगठन के प्रमुख नीतेश राणे ने शनिवार को स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि उनका बयान सभी गुजरातियों को लेकर नहीं था।

विज्ञापन


राणे ने कहा कि उनका उन गुजरातियों के संबंध में था जो मुंबई में रहकर यह महसूस करते हैं कि नरेंद्र मोदी के शासनकाल में गुजरात में महाराष्ट्र से ज्यादा विकास हो रहा है।

विज्ञापन


नीतेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नारायण राणे के बेटे हैं।

उन्होंने कहा कि यह बयान उन लोगों को लेकर था जिन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री मोदी के विकास मॉडल की तरफदारी की है।

नीतेश ने कहा, ‘मैंने केवल यही कहा था कि जो लोग मानते हैं कि मोदी बेहतर काम कर रहे हैं वह गुजरात जा सकते हैं। मेरा बयान सभी गुजरातियों को लेकर नहीं था।’
विज्ञापन
विज्ञापन


गुजरातियों पर राणे के ट्वीट से मचा बवाल

उन्होंने कहा, ‘मैंने राजनीतिक रुख जताया है। मैंने स्पष्ट कहा है कि मुंबई में रहने वाले जिन लोगों को लगता है कि गुजरात महाराष्ट्र से ज्यादा विकास कर रहा है या जिन्हें लगता है कि मोदी हमसे ज्यादा गुजरात का विकास कर रहे हैं, वे वहां क्यों नहीं चले जाते।’


नीतेश ने कहा, ‘मैंने यह नहीं कहा कि सभी गुजराती ऐसे हैं, मैंने यह नहीं कहा था कि हम गुजरातियों को महाराष्ट्र से बाहर निकाल देंगे।’

उन्होंने शाकाहारी लोगों का पक्ष लेने वाली गुजराती आवासीय सोसायटियों को लेकर अपने ट्वीट में लिखा था ‘मैंने कहा था कि मुंबई में अनेक आवासीय सोसायटी हैं जो मांसाहारी लोगों को आने नहीं देती।’

उन्होंने अपने विवादास्पद पोस्ट में लिखा था, ‘शाकाहारी आसमां, शाकाहारी अस्पताल, शाकाहारी आवासीय सोसायटी। जल्दी ही शाकाहारी मुंबई। गुज्जू या तो वापस गुजरात चले जाएं या मुंबई को गुजरात बना दें। रेड अलर्ट।’ एजेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed