फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Shramev Jayate: Prime Minister Narendra Modi launches labour-friendly Scheme

जानिए, मोदी की महत्वकांक्षी योजना 'श्रमेव जयते' के बारे में

Thu, 16 Oct 2014 02:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 16 Oct 2014 02:07 PM IST
विज्ञापन
Shramev Jayate: Prime Minister Narendra Modi launches labour-friendly Scheme

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार की एक और महत्वकांक्षी योजना 'श्रमेव जयते' को लॉंच कर दिया है। इस योजना को पंडित दीन दयाल उपाध्याय के नाम पर शुरू किया गया है।

विज्ञापन


'श्रमेव जयते' के तहत श्रम सुधारों के लिए चार नई योजनाएं शुरू की गई हैं। अब पीएफ धारकों को UAN दिया जाएगा। इसका मतलब ये है कि जिन लोगों का पीएफम कटता है उनके लिए यूनिवर्सल एकाउंट नंबर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


साथ ही श्रम सुविधा पोर्टल से उद्योगों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा सकेगा। और असंगठित कामगारों के लिए स्वास्थय बीमा योजना शुरु की जाएगी।

माना जा रहा है कि सरकार की इस योजना से कर्मचारियों के साथ साथ मजदूरों को भी फायदा मिलेगा। पीएम ने इस मौके पर कहा कि श्रमेव जयते में भी सत्यमेव जितनी ही ताकत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम ने कहा कि,"हमने बचपन से इंस्पेक्टर राज शब्द को सुना था, सोचा था कि ये पुलिसवालों की भाषा होगी लेकिन यह उससे भी बड़ा निकला। इस योजना में इंस्पेक्टर राज को खत्म करने की पहल की गई है।"

मोदी ने कहा कि,"अगर हमें मेक इन इंडिया को सफल बनाना है तो बिजनेस के लिए सकारात्मक माहौल बनाना होगा।"

ये हैं चारों योजनाएं-

1. देश के साढ़े ग्यारह हजार आईटीआई में ट्रेनिंग ले रहे 16 लाख छात्रों को पीएम की ओर से एसएमएस भेजा गया। छात्रों को स्किल डवलपमेंट का ब्रैंड एंबेसेडर बनने के लिए प्रेरित किया गया।

2. यूनिवर्सल एकाऊंट नंबर लॉंच किया जाएगा। नौकरी बदलने पर भी यूएएन नहीं बदलेगा। ईपीएफओ ने करीब 4.17 करोड़ ईपीएफ ग्राहकों के यूएएन तैयार कर लिए हैं जो 15 अक्टूबर से ऑपरेशनल हो गए हैं।

3. एक वेबसाइट चैयार की गई है जिस पर उद्योगों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा सकेगा। सरकार यूनीक लेबर आइडेंटिफिकेशन नंबर भी जारी करेगी। फिलहाल करीब 6 से सात लाख इकाइयों को एलआईएन दिया जाएगा।


4. सरकार अप्रेंटिस प्रोत्साहन योजना शुरु करेगी। इसके तहत सिलेबस में बदलाव होगा और प्रशिक्षुओं का मानदेय भी बढाया जाएगा। सरकार ने इसे प्रशिक्षु प्रोत्साहन योजना का नाम दिया है।

देखें वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed