{"_id":"9fcaee5828342057c31c9b169041d1b4","slug":"modi-leads-bjp-s-run-for-unity-on-patel-s-death-anniversary","type":"story","status":"publish","title_hn":"'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के लिए दौड़ा पूरा देश","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के लिए दौड़ा पूरा देश
एजेंसी/वडोदरा, नई दिल्ली
Updated Mon, 16 Dec 2013 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों में एकता की भावना को मजबूत करने और 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के लिए लोहा जुटाने के उद्देश्य से आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन में रविवार को लाखों लोग दौड़े।
विज्ञापन
देश को अखंडता की डोर में बांधने वाले सरदार बल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर 565 स्थानों पर दौड़ का आयोजन हुआ। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने वडोदरा में दौड़ को हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन
भाजपा खासकर मोदी के इस कार्यक्रम में पार्टी के सभी बड़े नेताओं ने शिरकत की। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने कार्यक्रम पर निशाना साधते हुए कहा कि यह बड़ी विडंबना है, देश को विभक्त करने वाले लोग ही एकता की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
पढ़ें:- नहीं खुलेंगी गुजरात दंगों के दौरान हुई मोदी-अटल की बातें
इस आयोजन को भाजपा के 2014 के लोकसभा चुनाव अभियान से भी जोड़कर देखा जा रहा है। वडोदरा में मैराथन को हरी झंडी दिखाते हुए मोदी ने कहा कि दौड़ का आयोजन लोगों को एकजुट करने, गांवों को जोड़ने और देश को एकता के सूत्र में पिरोने के लिए किया गया है। यह सभी भारतीयों के सपनों और आकांक्षा को पूरा करने का प्रयास भर है।
साथ ही उन्होंने विपक्ष से इसे राजनीतिक नजरिये से न देखने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि जब हम गांधीजी को याद करते हैं तो हमें सत्य, अहिंसा, बलिदान, सादगी और सत्याग्रह का स्मरण होता है, वैसे ही सरदार पटेल का जिक्र आने पर एकता, सुराज और किसान की याद आती है।
तस्वीरों में देखिए:- 'सरदार' के बहाने मोदी की 'सत्ता' के लिए दौड़
मोदी ने कहा कि भारत विविधता पूर्ण देश है और यही इसकी सबसे बड़ी ताकत है। भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने अहमदाबाद में दौड़ का शुभारंभ करते हुए कहा कि यह पटेल को उनकी 63वीं पुण्यतिथि पर देश की सच्ची श्रद्धांजलि है। साथ ही उन्होंने दौड़ शामिल हो रहे लोगों की भी सराहना की।
भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह और राजनाथ सिंह ने दिल्ली में पार्टी मुख्यालय से दौड़ का शुभारंभ किया। पार्टी प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर के नेतृत्व में हैदराबाद में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण भी शामिल हुए। पश्चिम बंगाल में कार्यक्रम का नेतृत्व स्मृति ईरानी ने किया।
दौड़ में शामिल लोग सरदार पटेल की तस्वीर वाली टीशर्ट पहने हुए थे। तिरुवनंतपुरम में आयोजित कार्यक्रम ओलंपियन केएम बीनामोल, जयपुर में शूटर राजवर्धन सिंह राठौर ने भी शिरकत की। बिहार में भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद, सुशील मोदी के नेतृत्व में लोग देश की एकता के लिए दौड़े।
इतनी जगहों पर आयोजन
वडोदरा, अहमदाबाद, दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता, पटना, लखनऊ समेत 565 स्थानों को दौड़ के लिए चुना गया था। 565 जगहों को चुनने की वजह पटेल का 565 रियासतों का भारत में विलय कराना था।
लाखों ने की शिरकत
भाजपा नेता स्मृति ईरानी के मुताबिक, रन फॉर यूनिटी में देशभर में करीब 50 लाख से ज्यादा लोगों ने हिस्सेदारी की।
केरल सरकार के चीफ व्हीप ने दिखाई झंडी
केरल में आश्चर्यजनक रूप से कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूडीएफ सरकार के चीफ व्हीप और केसी (एम) नेता पीसी जॉर्ज ने कोट्टायम में दौड़ को हरी झंडी दिखाई।