फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Modi, Kejriwal among 100 most influential people on times magazine

दुनिया की टॉप-100 हस्तियों में मोदी के साथ केजरीवाल भी

Tue, 14 Apr 2015 03:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 14 Apr 2015 03:03 PM IST
विज्ञापन
Modi, Kejriwal among 100 most influential people on times magazine

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दुनिया की 100 सबसे ज्यादा ताकतवर हस्तियों में शुमार किया गया है। टाइम्स मैगजीन ने दुनिया के 100 सबसे ज्यादा प्रभावशाली हस्तियों को लेकर ऑनलाइन वोटिंग कराई थी जिसमें पीएम मोदी और आप के मुखिया केजरीवाल को को भी स्थान दिया गया है।

विज्ञापन


टीआईओ की रिपोर्ट के अनुसार, इस इस साल इस प्रतियोगिता की रेस को जीतने में रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने कामयाबी हासिल की। टाइम के सर्वे में दुनिया के 100 सबसे ज्यादा प्रभावशाली लोगों में पुतिन को प्रथम स्थान दिया गया है। बताया जा रहा है कि पुतिन ने साउथ कोरिया की महिला रेपर (सिंगर) सीएल को पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा वोट यानी 6.95 प्रतिशत वोट हासिल किए हैं।
विज्ञापन


वहीं टॉप-5 में शुमार होने वाले लोगों में पॉप स्टार लेडी गागा को 2.6 प्रतिशत वोट, रिहाना को 1.9 प्रतिशत वोट और टायलर स्विफ्ट को 1.8 प्रतिशत वोट मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी-केजरी को मिले सबसे ज्यादा नकारात्मक वोट

Modi, Kejriwal among 100 most influential people on times magazine

टाइम्स मैगजीन ने इस सर्वे के लिए अपने पाठकों से राजनीति, मनारंजन, विज्ञान, तकनीक और धार्मिक क्षेत्र की उन हस्तियों के लिए वोट करने के लिए कहा था जिनका पिछले एक साल में दुनिया को बदलने के लिए योगदान रहा है।

टाइम्स के इस सर्वे की सूची अगले सप्ताह प्रकाशित होगी लेकिन कुछ नेताओं के वोट प्रतिशत जारी कर दिए गए हैं। जारी किए इन वोट प्रतिशतों में प्रधानमंत्री मोदी को मात्र 0.6 प्रतिशत वोट हासिल हुए हैं। खास बात यह है कि मोदी को मिले वोटों में मात्र 34 फीसदी सकारात्मक वोट हैं जबकि 66 फीसदी वोट नकारात्मक हैं।

इस सर्वे की सबसे खास बात यह है कि दिल्ली के चुनावों में रॉक स्टार बने अरविंद केजरीवाल को भी मिले कुल 0.5 फीसदी वोटों में 71 प्रतिशत लोगों ने कहा है कि केजरीवाल को लिस्ट में स्थान नहीं मिलना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed